01/07/2025

राकांपा (शरदचंद्र पवार) पुणे शहर उपाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र बेल्हेकर नियुक्त

Shailendra Belhekar

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

मांजरी बुद्रुक गांव के तंटामुक्ति समिति के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) पुणे शहर उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

शैलेंद्र बेल्हेकर ने हाल ही में भाजपा हड़पसर विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और सांसद सुप्रिया सुले, सांसद डॉ.अमोल कोल्हे की उपस्थिति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) में जाहिर प्रवेश किया था।

सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में कार्य अनुभव को देखते हुए पुणे शहर राकांपा पार्टी (शरदचंद्र पवार) के शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने बेल्हेकर को पुणे शहर का उपाध्यक्ष नियुक्त कर नियुक्ति पत्र दिया। नियुक्ति के बाद बोलते हुए शैलेंद्र बेल्हेकर ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और प्रगतिशील सोच के साथ आम नागरिकों की सेवा के लिए काम करूंगा।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *