30/06/2025

राकांपा (शरदचंद्र पवार) पुणे शहर महासचिव पद पर राहुल होले नियुक्त

Rahul Hole

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) पुणे शहर के महासचिव पद पर हाल ही में राहुल नामदेव होले को नियुक्त किया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप के शुभ हाथों राहुल होले को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है।

पार्टी की स्थापना के बाद से राहुल होले राष्ट्रवादी पार्टी के एक वफादार कार्यकर्ता रहे हैं और उन्होंने पार्टी संगठन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक गतिविधियों को संचालित करने के साथ-साथ सामाजिक कार्य में भी अहम योगदान दिया है।

इस अवसर पर बोलते हुए राहुल होले ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार, प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, संसदरत्न सांसद सुप्रिया सुले, डॉ. अमोल कोल्हे और शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप के मार्गदर्शन में मैं पार्टी को मजबूती प्रदान करने के साथ ही आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *