22/06/2025

नवरात्रि उत्सव में जेजुरी खंडोबा, तुलजा भवानी देवी की भव्य शानदार झांकी : सिनेमा कला निर्देशक संदीप इनामके की अवधरणा

0
IMG-20241002-WA0022

नवरात्रि उत्सव में जेजुरी खंडोबा, तुलजा भवानी देवी की भव्य शानदार झांकी : सिनेमा कला निर्देशक संदीप इनामके की अवधरणा
संघटना के संस्थापक बालासाहेब भिसे और अध्यक्ष अनिल मोरे द्वारा जानकारी

हड़पसर अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
हड़पसर पंचक्रोशी में पंडित नेहरू सब्जी व्यापारी संघटना द्वारा प्रायोजित नवरात्रि उत्सव भव्य स्वरूप में मनाया जा रहा है। इस स्थान पर जेजुरी के खंडेराया और तुलजापुर की तुलजा भवानी माता का भव्य मंदिर साकार होगा और हड़पसर क्षेत्र के हजारों भक्त एक ही छत के नीचे दर्शन का आनंद ले सकेंगे।

IMG-20241002-WA0023-300x169 नवरात्रि उत्सव में जेजुरी खंडोबा, तुलजा भवानी देवी की भव्य शानदार झांकी : सिनेमा कला निर्देशक संदीप इनामके की अवधरणा
पंडित नेहरू सब्जी व्यापारी संघटना द्वारा प्रायोजित नवरात्रि महोत्सव का यह 20वां वर्ष है। पिछले वर्ष भी साढ़े तीन शक्तिपीठों का निर्माण किया गया था और हजारों की संख्या में नागरिकों ने दर्शन का लाभ उठाया था। इस वर्ष हड़पसर ओवरब्रिज के नीचे पहली बार भव्य दिव्य स्वरूप का दृश्यांकन सिने कला निर्देशक संदीप इनामके के मार्गदर्शन में जेजुरी का खंडेराया म्हालसा, बाण, भव्य शिवलिंग तुलजापुर की भवानी देवी और मंडल की देवी की संयुक्त रूप में प्रस्तुति की गई है, जिसके कारण एक ही छत के नीचे श्रद्धालु दर्शन लाभ ले सकेंगे।

पिछले वर्ष में शुरू किए गए शक्तिपीठ पुरस्कार हड़पसर क्षेत्र की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करनेवाली महिलाओं को दिए जाएंगे और विभिन्न क्षेत्रों के राजनीतिक दिग्गज इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी मंडल के संस्थापक बालासाहेब भिसे और अध्यक्ष अनिल मोरे ने दी है।

हड़पसर क्षेत्र में पहली बार इतने भव्य तरीके से नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है और इस उत्सव के लिए बालासाहेब भिसे, शैलेश नवले, प्रीतम बडदे, अनिल मोरे, राजेंद्र कोंडे, अमर चौधरी, अभिजीत ससाणे, हेमंत ढमढेरे, अशोक राऊत, अप्पा हिंगणे, सुशील भिसे, प्रवीण टिलेकर, दयानंद राऊत, राजाभाऊ डांगमाली, तुषार पायगुडे आदि ने कड़ी मेहनत की है।

Share this content:

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *