आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र कल से भरे जाएंगे

आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र कल से भरे जाएंगे

आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र कल से भरे जाएंगे। लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान वाले 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 88 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए राजपत्र अधिसूचना 28.03.2024 को जारी की जाएगी। दूसरे चरण में एक भाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र (बाहरी मणिपुर) के साथ इन 88 संसदीय क्षेत्रों में मतदान 26.04.2024 को होगा। बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र में चुनाव की अधिसूचना को पहले चरण के लिए जारी गजट अधिसूचना में शामिल किया गया था। बाहरी मणिपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 15 विधान सभा क्षेत्रों में 19.04.2024 (चरण 1) को मतदान होगा और इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 13 विधान सभा क्षेत्रों में 26.04.2024 (चरण 2) को वोट डाले जाएंगे।

दूसरे चरण में शामिल राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं- असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल। इसके अलावा मणिपुर में एक भाग संसदीय क्षेत्र (बाहरी मणिपुर) का है।

Spread the love
Previous post

हजरत निजामुद्दीन-वास्को गोवा-हजरत निजामुद्दीन गाड़ी की कोच संरचना संशोधित होगी

Next post

न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली; पंकज कुमार और अजय तिर्की ने लोकपाल सदस्य के रूप में शपथ ली

Post Comment