नौसेना ने आई.एन.एस. जटायु को लक्षद्वीप के मिनिकॉय में जलावतरण किया

नौसेना ने आई.एन.एस. जटायु को लक्षद्वीप के मिनिकॉय में जलावतरण किया

भारतीय नौसेना ने आज मिनिकॉय में आयोजित एक समारोह में नौसेना टुकड़ी मिनिकॉय को आईएनएस जटायु के रूप में शामिल किया । रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लक्षद्वीप के द्वीपों पर सुरक्षा बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में यह एक मील का पत्थर  है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार इस अवसर पर उपस्थित थे। कवारत्ती में आईएनएस द्वीपरक्षक के बाद यह लक्षद्वीप में दूसरा नौसैनिक अड्डा है। मिनिकॉय लक्षद्वीप का सबसे अंतिम दक्षिणी द्वीप है और नौसैनिक संचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

इस नौसैनिक अड्डे के परिचालन से अरब सागर में समुद्री डकैती और मादक द्रव्य रोधी अभियान चलाने में सुविधा होगी। आईएनएस जटायु से लक्षद्वीप द्वीप समूह में नौसेना की पकड़ मजबूत होगी और क्षमता निर्माण तथा द्वीप क्षेत्रों के व्यापक विकास के  नए युग की शुरुआत होगी।

Spread the love
Previous post

पिंपरी-चिंचवड से निगडी मेट्रो का भूमिपूजन : रूबी हॉल से रामवाड़ी मेट्रो को झंडी, प्रधानमंत्री द्वारा पुणे मेट्रो परियोजनाएं शुरू

Next post

खेलो इंडिया गेम्स के पदक विजेता सरकारी नौकरियों के लिए पात्र होंगे

Post Comment