बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से अलंकृत किया जाएगा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से अलंकृत किया जायेगा। राष्ट्रपति भवन ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। कर्पूरी ठाकुर की कल सौ वीं जयंती से पहले इसकी घोषणा की गई है। कर्पूरी ठाकुर एक जाने माने समाजवादी नेता थे।