12/07/2025

अहमदनगर शहर का नाम अहिल्या नगर’ रखने का निर्णय, अहिल्यादेवी के विचारों और कार्यों को आगे बढ़ाते हुए जन प्रतिनिधियों को प्रेरित करनेवाला : उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की प्रतिक्रिया

download

मुंबई, मार्च (महासंवाद)
अहमदनगर शहर का नाम ’अहिल्या नगर’ करने का राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिया गया निर्णय पुण्यश्लोक अहिल्या देवी के कार्यों को गौरवान्वित करने, उनके विचारों, कार्यों, स्मृति को आगे बढ़ाने और जन प्रतिनिधियों को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरणादायक है। इस फैसले से अहमदनगर शहरवासियों, जिलेवासियों, महाराष्ट्र के तेरह करोड़ नागरिकों की महत्वपूर्ण इच्छा पूरी हुई है। यह निर्णय लेने में विधायक सर्वश्री संग्राम जगताप, दत्तमामा भरणे, आशुतोष काले, नितिन पवार ने अहम भूमिका निभाई। मैं उन सभी को साथ ही सभी महाराष्ट्रवासियों को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

ऐसे शब्दों में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने अहमदनगर शहर का नाम बदलकर अहिल्या नगर’ करने के फैसले का स्वागत किया और मुख्यमंत्री और राज्य मंत्रिमंडल में उनके सहयोगियों को धन्यवाद दिया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *