विधायक चेतन तुपे द्वारा हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पुलिस स्टेशनों को वितरित किए गए कंप्यूटर

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे पाटिल के विधायक स्थानीय विकास निधि से हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पुलिस स्टेशनों को कंप्यूटर और प्रिंटर वितरित किए गए। यह कंप्यूटर और प्रिंटर जोन 5 के पुलिस उपायुक्त आईपीएस राजकुमार शिंदे की प्रमुख उपस्थिति में विधायक चेतन तुपे पाटिल द्वारा सौंपे गए।

हड़पसर, मुंढवा, वानवड़ी, कोंढवा और हड़पसर यातायात विभाग को 10 कंप्यूटर और 9 प्रिंटर, साथ ही हड़पसर राशन नियंत्रण कार्यालय को 1 कंप्यूटर और एक प्रिंटर भी प्रदान किए गए। उक्त कार्यक्रम हड़पसर गांव स्थित साने गुरुजी भवन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर यहां हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष पांढरे, कोंढवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक पाटणकर, मुंढवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालासाहब जगताप, वानवडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय पिंगले, हड़पसर यातायात विभाग के पुलिस निरीक्षक धनंजय पिंगले के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

डिजिटलाइजेशन के इस युग में हमें किसी भी तरह पीछे नहीं रहना चाहिए। इसके लिए पहल करते हुए हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे पाटिल द्वारा कम्प्यूटर एवं प्रिंटर दिए गए हैं।

Please Share ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *