30/06/2025

माइक्रोसॉफ्ट बीस लाख से अधिक भारतीयों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कौशल में सक्षम बनाने का प्रशिक्षण देगी

NPIC-20242713646

माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी सत्‍य नडेला ने घोषणा की है कि उनकी कंपनी 2025 तक बीस लाख से अधिक भारतीयों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कौशल में सक्षम बनाने का प्रशिक्षण देगी। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्‍होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर भारत और अमरीका के बीच किए जा रहे सहयोग को लेकर चर्चा की।

भारतीय मूल के माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता – एआई देश में सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाने में मदद दे सकती है। उन्‍होंने भारत को अधिकतम वृद्धि वाले बाजारों में से एक बताया। कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर विचार व्यक्त करते हुए नडेला ने कहा कि यह नई सशक्त प्रौद्योगिकी है जिसे विश्व के प्रत्येक भाग में तेजी से प्रचारित किए जाने की आवश्यकता है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *