हड़पसर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

पुणे, मार्च (जिमाका)
लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता पर अमल शुरू हो गया है और राजनीतिक दलों को भी आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करना चाहिए और प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। यह अपील हड़पसर के साधना विद्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, चुनाव अधिकारियों की आयोजित बैठक में की गई।
बैठक में सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी स्वप्निल मोरे, अतिरिक्त मतदाता पंजीकरण अधिकारी नागनाथ भोसले ने नियुक्त किया गया भरारी दल, मतदान केंद्र और सहायक मतदान केंद्र के बारे में जानकारी दी गई व मार्गदर्शन किया।
चुनाव को शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं खुले वातावरण में संपन्न कराने तथा आचार संहिता के क्रियान्वयन पर निगरानी रखने के लिए प्रशासन ने विभिन्न समितियों का गठन किया है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहयोग करें। यह अपील इस समय की गई।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव प्रचार के लिए नियमानुसार अनुमति लेनी चाहिए। इसके लिए एक खिड़की कक्ष की स्थापना की गयी है, यह जानकारी भी इस अवसर पर दी गई। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर नियंत्रण कक्ष को सूचना दी जाए। सभा, पदयात्रा, रैली को लेकर निर्धारित समय का पालन करने और इसके लिए पुलिस से अनुमति लेने की भी अपील की गयी। सहायक पुलिस आयुक्त अश्विनी राख और गणेश इंगले ने भी इस अवसर पर मार्गदर्शन किया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान इस समय किया गया। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।