31/07/2025

सकल मराठा समाज की ओर से हड़पसर में किया गया रास्ता रोको आंदोलन : मनोज जरांगे की अपील को दिया गया प्रतिसाद

IMG-20240224-WA0006

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मराठा समुदाय की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल की अपील पर हड़पसर में मांजरी फाटा चौक पर सकल मराठा समाज की ओर से रास्ता रोको आंदोलन किया गया। रास्ता रोको आंदोलन के कारण ट्रैफिक जाम हो गया था।

IMG-20240224-WA0007-300x211 सकल मराठा समाज की ओर से हड़पसर में किया गया रास्ता रोको आंदोलन : मनोज जरांगे की अपील को दिया गया प्रतिसाद
एक मराठा लाख मराठा, मराठ्यांच्या ओबीसीमध्ये समावेश झाला पाहिजे, सग्यासोयर्‍यांचा अध्यादेश निघाला पाहिजे, यह नारेबाजी करते हुए मराठा आंदोलन आक्रमक हो गया था। मराठा समुदाय को ओबीसी में आरक्षण मिले, इस मांग को लेकर आंतरवाली सराटी में भूख हड़ताल चल रही है। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने 10 प्रतिशत आरक्षण देकर धोखा देने की भूमिका मनोज जरांगे पाटिल ने रखी है और मराठों को ओबीसी में शामिल किया जाए, अध्यादेश को कानून में बदला जाए। इस जरूरी मांग को लेकर महाराष्ट्र में जगह-जगह रास्ता रोको आंदोलन किया जाना चाहिए। यह आदेश समन्वय समिति ने दिया था, इसी के तहत हड़पसर में सकल मराठा समाज की ओर से मांजरी फाटा चौक, विठ्ठल नगर में रास्ता रोको आंदोलन किया गया।

IMG-20240224-WA0008-300x169 सकल मराठा समाज की ओर से हड़पसर में किया गया रास्ता रोको आंदोलन : मनोज जरांगे की अपील को दिया गया प्रतिसाद
हड़पसर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष पांढरे को मराठा समाज की महिलाओं ने निवेदन दिया।
आंदोलन में उच्च शिक्षित युवाओं ने भी लिया भाग। इस आंदोलन में डॉक्टर, वकील और उच्च शिक्षित युवा भी शामिल हुए थे। आंदोलन के दौरान मराठा समाज ने इस बात का ख्याल रखा कि कोई भी एंबुलेंस न फंसे और किसी भी स्कूली छात्र और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को नुकसान न हो।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *