31/07/2025

मांजराई देवी वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ विवाह समारोह : रत्नमाला घुले

Manjrai Oldhome

मांजराई देवी वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ विवाह समारोह : रत्नमाला घुले

मांजरी, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
श्री स्वामी मंदिर में स्वामी कृपा से संचालित मांजराई देवी वृद्धाश्रम में विवाह समारोह अत्यंत हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। संस्था की संस्थापिका सचिव रत्नमाला जयवंत घुले के मार्गदर्शन में संस्था सदस्य सुनीता विष्णु हनवते की पुत्री भाग्यश्री का विवाह समारोह संपन्न हुआ। कन्यादान ही सर्वश्रेष्ठ दान है। कन्यादान का सौभाग्य सुनीता विष्णु हनवते की पुत्री भाग्यश्री विष्णु हनवते को प्राप्त हुआ। रत्नमाला घुले के अमूल्य सहयोग से सुनीता विष्णु हनवते की बेटी का विवाह समारोह सभी के आशीर्वाद से भाग्यश्री स्वामी मंदिर स्थित मांजराई वृद्धाश्रम में संपन्न हुआ।

उक्त विवाह समारोह में प्रमुख गणमान्य व्यक्ति के रूप में महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सुरेश आण्णा घुले, राष्ट्रपति वीरता पदक विजेता पुलिस उप-निरीक्षक राजाराम चौहान, पुणे पुलिसकर्मी अनिल हनवते, शारदा गृह उद्योग की संस्थापक अध्यक्ष पूनम अजीत घुले, लेखक सुशील मश्चदे, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक खलसे, अमोल कांबले, रजिया मुलाणी, अश्विनी गोस्वामी, सुवर्णा चव्हाण,संगीता जाधव, सुनीता वाघमारे, शशिकला पवार, दिपाली शिंदे, सुमन गुप्ता, शिवराम कांबले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुनीता विष्णु हनवते एक बहुत ही स्नेही और मिलनसार गृहिणी हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत करके अपना परिवार बनाया है। वे एक सामान्य एवं मेहनती परिवार से हैं। गाँव की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए काम की तलाश में मांजरी गाँव आ गईं और गाँव की स्थानीय निवासी बन गईं। सुनीता पिछले 20-25 सालों से मेरे साथ यहाँ काम कर रही हैं। हम अपने परिवार के सदस्यों की तरह ही उन्हें समझते हैं और समय-समय पर उनकी कठिनाइयों में उनकी मदद करते हैं। सुनीता हनवते की बेटी भाग्यश्री का विवाह समारोह अत्यंत हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। इस विवाह समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। यह जानकारी मांजराई देवी दिव्यांग सेवा संस्था व महिला विकास संस्था की संस्थापिका एवं सचिव रत्नमाला घुले ने दी है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *