01/07/2025

हिंदवी स्वराज्य महोत्सव 2024 का हर्षोल्लास के साथ समापन : तीन दिवसीय महोत्सव को राज्य और देश भर के पर्यटकों से उत्साहपूर्ण प्रतिसाद

IMG-20240219-WA0384

पुणे, फरवरी (जिमाका)
श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की समृद्ध विरासत का साक्षी ‘हिंदवी स्वराज्य महोत्सव 2024’ बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। महाराष्ट्र राज्य पर्यटन विभाग और पुणे जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में राज्य और देश भर से 25,000 से अधिक पर्यटकों ने उत्साहपूर्ण भाग लिया।
श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की 394 वीं जयंती के उपलक्ष्य में महोत्सव की शुरूवात 17 फरवरी को संस्कृति और इतिहास के केंद्र बने जुन्नर शहर में हुई।
उद्घाटन का दिवस किला शिवनेरी में महादुर्ग फोर्ट वॉक के साथ डवेंचर झोन और झिपलाईन एरिना में साहसिक प्रदर्शन, ऐतिहासिक विरासत को दर्शाता किला जुन्नर में हेरिटेज वॉक, बुट्टे पाटिल मैदान में स्थित फूड डिस्ट्रिक्ट का दिल को संतुष्ट करनेवाला भोजन उत्सव, रोमांच और आराम का संगम करनेवाली टेंट सिटी और वॉटर स्पोर्ट्स के साथ-साथ बुट्टे पाटिल मैदान पर होनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने इसे खास बना दिया।
शाहिर सुरेश जाधव की पोवाड़ा प्रारूप में ‘शिवमहावंदना’ और छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी गाथा वाला एशिया का सबसे बड़ा महानाटक ‘जाणता राजा’ का आयोजन समारोह का विशेष आकर्षण था।

IMG-20240219-WA0383-300x200 हिंदवी स्वराज्य महोत्सव 2024 का हर्षोल्लास के साथ समापन : तीन दिवसीय महोत्सव को राज्य और देश भर के पर्यटकों से उत्साहपूर्ण प्रतिसाद
दूसरे और तीसरे दिन भी महोत्सव में महाराष्ट्र की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखानेवाली विभिन्न गतिविधियाँ और प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। रोमांचक मैराथन प्रतियोगिता, एडवेंचर जोन में प्रदर्शन, मनोरम हेरिटेज वॉक और अद्भुत सांस्कृतिक प्रदर्शन का आनंद उपस्थित पर्यटकों ने उठाया। महोत्सव का हर दिन एक अविस्मरणीय और रोमांचक थ। इसमें प्रभाव पड़ा वो अतिथि और पर्यटकों को एक अलग अनुभव देनेवाले कृषि पर्यटन की।
श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की महानता को उचित मानवंदना देते हुए 19 फरवरी को महोत्सव का समापन हुआ। दिन की शुरुआत शिवनेरी किले में शिवजन्मोत्सव समारोह के साथ हुई। इसके बाद महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत की अनुभूति देनेवाला हेरिटेज वॉक और साहसी प्रत्यक्षिक का पर्यटकों को अनुभव मिला। श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता गाथा कथन करनेवाली महाशिव आरती और शिव सह्याद्री द्वारा प्रस्तुत ‘शिव शंभू शौर्य गाथा’ कार्यक्रम समापन महोत्सव की मुख्य आकर्षण रहे।

IMG-20240219-WA0382-300x200 हिंदवी स्वराज्य महोत्सव 2024 का हर्षोल्लास के साथ समापन : तीन दिवसीय महोत्सव को राज्य और देश भर के पर्यटकों से उत्साहपूर्ण प्रतिसाद
इस अवसर पर यहां विघ्नहर शुगर फैक्ट्री जुन्नर आंबेगांव के चेयरमैन सत्यशील दादा शेरकर, जिला नियोजन समिति सदस्य आशा बुचके, पूर्व सभापति संजय काले, उपसभापति प्रकाश ताजणे, पूर्व नगराध्यक्ष जुन्नर नगरपरिषद शामराव पांडे, उपनगराध्यक्ष दिनेश परदेशी, पर्यटन निदेशक डॉ. बी. एन. पाटिल, प्रांताधिकारी गोविंद शिंदे, पुलिस उपाधीक्षक रवींद्र चौदर, पुणे विभाग पर्यटन उपनिदेशक शमा पवार ढोक, तहसीलदार जुन्नर रवींद्र सबनीस, गुटविकास अधिकारी हेमंत गरिबे, पुरातत्त्व विभाग के बाबासाहब जंगले अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। हिंदवी स्वराज्य महोत्सव में सहयोग के लिए विभिन्न संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

IMG-20240219-WA0381-300x200 हिंदवी स्वराज्य महोत्सव 2024 का हर्षोल्लास के साथ समापन : तीन दिवसीय महोत्सव को राज्य और देश भर के पर्यटकों से उत्साहपूर्ण प्रतिसाद

IMG-20240219-WA0380-300x200 हिंदवी स्वराज्य महोत्सव 2024 का हर्षोल्लास के साथ समापन : तीन दिवसीय महोत्सव को राज्य और देश भर के पर्यटकों से उत्साहपूर्ण प्रतिसाद

पर्यटन मंत्री गिरीष महाजन
हिंदवी स्वराज्य महोत्सव 2024 को मिली शानदार प्रतिक्रिया ने राज्य की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को रेखांकित किया है। सरकार अपनी साहित्य और संस्कृति को संरक्षित करने के लिए कर रहे प्रयास सफल हो रहे हैं यह इस बात का प्रमाण है।

पर्यटन सचिव जयश्री भोज
हिंदवी स्वराज्य महोत्सव 2024 महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महिमा को प्रदर्शित करनेवाला समारोह साबित हुआ है। सभी उपस्थित गणमान्य और पर्यटकों, आयोजकों, प्रबंधकों और स्वयंसेवकों ने इस महोत्सव में बहुत अच्छे से भाग लिया। पर्यटन विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही पहल पर सभी ने दी गई उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया के लिए सभी को धन्यवाद और भविष्य में भी इसी तरह की उत्साही प्रतिक्रिया की आशा है। सभी जन प्रतिनिधियों, स्थानीय प्रशासन एवं नागरिक पर्यटन प्रेमियों को धन्यवाद।

पर्यटन निदेशक डॉ. बी. एन. पाटिल
हिंदवी स्वराज्य महोत्सव 2024 महोत्सव को अविस्मरणीय बनाने में सभी का सहयोग अमूल्य रहा है। भविष्य में भी पर्यटन विभाग के माध्यम से यहां नवीन गतिविधियां संचालित की जायेंगी। इस महोत्सव के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधि, विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकंडवार, जिलाधिकारी डॉ. सुहास दिवसे, जिला परिषद पुणे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश चव्हाण, पुणे विभाग की पर्यटन उप निदेशक शमा पवार ढोक और स्थानीय प्रशासन, सभी नागरिक, महोत्सव के लिए सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्षों के द्वारा प्राप्त हुए प्रतिसाद के लिए धन्यवाद।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *