16/07/2025

भाजपा हड़पसर विधानसभा मतदार संघ उपाध्यक्ष पद पर महेश ससाणे नियुक्त

Mahesh Sasane

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता महेश मारुति ससाणे को हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के उपाध्यक्ष पद पर चुना गया है। भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के शुभ हाथों महेश ससाणे को चयन पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर यहां पूर्व विधायक योगेश आण्णा टिलेकर, संदीप दलवी, रंजना नानी टिलेकर, बालासाहब घुले के साथ अन्य पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

महेश ससाणे हड़पसर की आधार पतसंस्था के संस्थापक हैं और नागरिकों की सुविधा के लिए उन्होंने पिछले 18 वर्षों से आधार बिजली बिल भुगतान केंद्र की सुविधा प्रदान की है। वह आधार फाउंडेशन के अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत कई महिलाओं को मुफ्त व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया है, इसलिए कई महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर अपने परिवार का जीवन चला रही हैं।

साथ ही कई लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिला है। हड़पसर क्षेत्र में कई नागरिक मुद्दों को कई आंदोलनों के माध्यम से हल किया है। साथ ही स्वास्थ्य शिविर, छात्रों को स्कूल सामग्री का वितरण, जरूरतमंदों को अनाज वितरण, कंबल वितरण ऐसी अनेक सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद की है। साथ ही बिजली, पानी, सड़क संबंधी नागरिक समस्याओं का समाधान किया है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *