25/06/2025

महात्मा जोतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले को ‘भारत रत्न’ देने का प्रस्ताव विधानसभा में पेश

download (2)

महात्मा जोतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न’ देने का प्रस्ताव विधानसभा में पेश

मुंबई, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

क्रांति सूर्य महात्मा जोतिराव फुले और क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले को मरणोपरांत भारत रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित करने का प्रस्ताव पणन मंत्री जयकुमार रावल ने विधानसभा में पेश किया।

महात्मा जोतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले ने उपेक्षित और वंचित समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक न्यायअस्पृश्यता उन्मूलन और महिला शिक्षा के लिए संघर्ष किया। इन्हीं महान कार्यों को सम्मानित करने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव लाया गया है कि उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न’ से नवाजा जाए।

मंत्री जयकुमार रावल ने कहा कि भारत रत्न’ देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैजो राजनीतिकलासाहित्यविज्ञानउद्योग और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार केंद्र सरकार से अनुरोध करेगी कि महात्मा जोतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *