30/06/2025

विक्रांत वशिष्ठ ‘महाराष्ट्र आइडल पुरस्कार’ से सम्मानित

Vikrant Samman

विक्रांत वशिष्ठ ‘महाराष्ट्र आइडल पुरस्कार’ से सम्मानित

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
दक्ष मराठी पत्रकार संघ महाराष्ट्र राज्य, जागृत शोध वृत्तपत्र और राजर्षि शाहू प्रतिष्ठान महाराष्ट्र राज्य की ओर से दिया जानेवाला महाराष्ट्र आइडल पुरस्कार 2024 पुरस्कार विक्रांत वशिष्ठ को ‘अप्पी आमची कलेक्टर’ फेम मशहूर अभिनेत्री शिवानी नाइक और कार्यक्रम के आयोजक राजर्षि शाहू प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष एवं जागृत शोध समाचार पत्र के संपादक श्री भगवान रामचंद्र श्रीमंदीलकर के शुभ हाथों प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली हस्तियां प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। विक्रांत वशिष्ठ ससून अस्पताल में फॉरेंसिक विभाग में सेवक के रुप में कार्यरत हैं, वे ससाणेनगर-हड़पसर के निवासी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान सामाजिक- शैक्षिक जैसे विभिन्न क्षेत्रों में दी गई विधायक पहल की उत्कृष्ट उपलब्धियों को मद्देनजर रखते हुए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *