01/07/2025

राष्ट्रीय स्कूल रग्बी खेल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र लड़कों की टीम उपविजेता और लड़कियों की टीम ने कांस्य पदक जीता

IMG-20240424-WA0403

पुणे, अप्रैल (जिमाका)
भारतीय स्कूल खेल महासंघ, खेल और युवा सेवा निदेशालय, महाराष्ट्र राज्य, पुणे और जिला क्रीड़ा परिषद, पुणे द्वारा शिवछत्रपति क्रीड़ा संकुल म्हालुंगे-बालेवाड़ी में आयोजित 67 वीं राष्ट्रीय स्कूल रग्बी खेल प्रतियोगिता में कल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 19 वर्ष से कम उम्र के लड़कों और लड़कियों की प्रतियोगिता नॉक आउट पद्धति से संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के लड़कों की टीम ने उपविजेता और लड़कियों की टीम ने कांस्य पदक जीता।
कल हुई प्रतियोगिता में बिहार के लड़कों व लड़कियों की टीम अजेय रही तो लड़कों के गुट में महाराष्ट्र संघ उपविजेता तो दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों के गुट में ओरिसा संघ उपविजेता तो महाराष्ट्र संघ तीसरे स्थान पर रहा।

IMG-20240424-WA0404-300x200 राष्ट्रीय स्कूल रग्बी खेल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र लड़कों की टीम उपविजेता और लड़कियों की टीम ने कांस्य पदक जीता
19 साल से कम लड़कों के गुट में महाराष्ट्र की टीम ने बिहार की टीम से पराजित होकर रजत पदक प्राप्त किया, जबकि लड़कियों के गुट में महाराष्ट्र की टीम ने छत्तीसगढ़ की टीम को 52 अंकों से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया। महाराष्ट्र की लड़कियों की टीम की तृप्ति पाटिल 5, नम्रता पाटिल 26, समृद्धि कदम 5, स्वाति हगवने 6, सुमन रावत 5 और कावेरी बागुल ने 22 स्कोर किया।

प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह भारतीय स्कूल खेल महासंघ के निरीक्षक मुकेश कुमार के शुभ हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर यहां जिला क्रीड़ा अधिकारी महादेव कसगावडे, प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारी विकास चौरसिया, क्रीड़ा अधिकारी दादासाहेब देवकते, शिल्पा चाबुकस्वार आदि उपस्थित थे।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *