हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष व पूर्व समाज कल्याण मंत्री बबनराव घोलप के आदेशानुसार राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ की ओर से शुक्रवार 16 अगस्त से 1 सितंबर तक राज्यव्यापी जागरूकता अभियान क्रियान्वित किया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान में युवाओं से संवाद किया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ के महाराष्ट्र प्रदेश युवक अध्यक्ष रवींद्र खैरे ने दी है।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस राज्यव्यापी जागरूकता अभियान में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भानुदास विसावे, राष्ट्रीय सलाहकार पंढरीनाथ पवार, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरोज बिसुरे, राष्ट्रीय प्रवक्ता रवींद्र राजुस्कर, राष्ट्रीय महासचिव ज्ञानेश्वर कांबले, राष्ट्रीय सचिव दत्तात्रेय गोतिसे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशिकांत सोनवणे, प्रदेश महिला अध्यक्ष स्नेहल आंबेकर, प्रदेश सचिव अनिल कांडे, महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शांताराम करांडे, माधवराव गायकवाड़, अमर तांडेकर उपस्थित रहेंगे और युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।

IMG-20240810-WA0254-276x300 महाराष्ट्र में राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ का जागरूकता अभियान 16 अगस्त से शुरू : प्रदेश युवक अध्यक्ष रवींद्र खैरे द्वारा जानकारी

राज्यव्यापी जागरूकता अभियान की समय सूची इस तरह है :-
-दिनांक – 16 अगस्त मुंबई : सुबह 10 बजे, ठाणे : दोपहर 1 बजे, पालघर : शाम 5 बजे।
-दिनांक – 17 अगस्त नासिक : सुबह 11 बजे, नंदुरबार : शाम 6 बजे।
-दिनांक – 18 अगस्त धुले : सुबह 10 बजे, जलगांव : शाम 4 बजे।
-दिनांक – 19 अगस्त बुलढाणा : सुबह 10 बजे, अकोला : शाम 6 बजे।
-दिनांक 20 अगस्त अमरावती : सुबह 10 बजे, वर्धा : शाम 6 बजे।
-दिनांक 21 अगस्त नागपुर : सुबह 10 बजे, भंडारा : दोपहर 1, गोंदिया : शाम 5 बजे।
-दिनांक 22 अगस्त गढ़चिरोली : सुबह 10 बजे, चंद्रपुर : शाम 5 बजे।
-दिनांक 23 अगस्त यवतमाल : सुबह 11 बजे, वाशिम : शाम 6 बजे।
-दिनांक 24 अगस्त हिंगोली : सुबह 10 बजे, परभणी : दोपहर 1 बजे, नांदेड : शाम 6 बजे।
-दिनांक 25 अगस्त जालना : दोपहर 12 बजे , छत्रपति संभाजीनगर शाम 5 बजे।
-दिनंक 26 अगस्त अहमदनगर : सुबह 10 बजे, बीड : शाम 5 बजे।
-दिनांक 27 अगस्त लातूर : सुबह 11 बजे, उस्मानाबाद : शाम 5 बजे।
-दिनांक 28 अगस्त सोलापुर : सुबह 10 बजे, सांगली : शाम 5 बजे।
-दिनांक 29 अगस्त कोल्हापुर : सुबह 10 बजे, सिंधूदुर्ग : शाम 5 बजे।
-दिनांक 30 अगस्त रत्नागिरी : सुबह 11 बजे, चिपलूण : शाम 5 बजे।
-दिनांक 31 अगस्त सातारा : सुबह 10 बजे, रायगढ़ : शाम 5 बजे।
-दिनांक 1 सितंबर पुणे : सुबह 11 बजे।

संपर्क यात्रा इस दौरे के दौरान जिले के संगठन के कार्यों की समीक्षा की जाएगी, यदि कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ है तो उस क्षेत्र में कार्यकारिणी बनाना व उम्मीदवारों की सूची तैयार करने के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा। जिले व तालुका में समाज की जनसंख्या के बारे में जानकारी प्राप्त करना। जिले के समाज कल्याण कार्यालय का दौरा करके ऋण प्रकरणों एवं फाइल के बारे में जानकारी प्राप्त करना। कितने मामलों का निष्पादन हो चुका है और कितने लंबित हैं, इसकी समीक्षा करते हुए अधिकारियों से चर्चा कर जल्द से जल्द मामलों को मंजूरी देने के बारे में जानकारी देना। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले इच्छुक प्रत्याशियों की सूची साथ ही पदाधिकारियों को चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित करना। संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप एवं समाज के सार्वजनिक विकास के संबंध में कार्यकर्ताओं से विस्तार से संवाद करना। समाज कल्याण विभाग एवं सरकार से मिलनेवाली योजनाओं एवं अनुदान की जानकारी देना एवं अधिकारीगण यह जानकारी समाज तक पहुंचायें इस संबंध में संबोधित करना। समाज के युवा एवं युवतियों को शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ व्यवसाय शुरू करने के लिए संबोधित करना। ये मुख्य उद्देश्य यात्रा के हैं। यह जानकारी प्रदेश युवक अध्यक्ष रवींद्र खैरे द्वारा दी गई है।

Please Share ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *