18/07/2025

विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों को ‘महा गौरव पुरस्कार 2025’ से किया गया सम्मानित

IMG-20250217-WA0018

विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों को ‘महा गौरव पुरस्कार 2025’ से किया गया सम्मानित

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ, मुंबई, डिजिटल मीडिया के पहल से स्वेरी कॉलेज गोपालपुर, ता.पंढरपुर में आयोजित किए गए महा गौरव पुरस्कार 2025 बड़ी धूमधाम से एक भव्य और प्रेरणादायक समारोह आयोजित किया गया। पुरस्कार समारोह का आयोजन आपली चलवल वृत्तपत्र समूह और महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ, मुंबई, डिजिटल मीडिया के सहयोग से किया गया था। यह समारोह समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था।

पुरस्कार वितरण समारोह में पत्रकारिता, कृषि, समाज सेवा, शिक्षा, खेल, उद्योग एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिसमें श्री राहुल शिंदे (सामाजिक), हरिदास भिसे (क्रीड़ा शिक्षक), अजय अदाटे (कृषि सेवा), विवेक माने (कृषि), जागृत पवार (उद्योगपति), विजय खरात (उद्योगपति), हरिभाऊ काले (सामाजिक), सागर कोली (पत्रकार), बालासाहब भुसनर (शिक्षक), सूरज डोके (उद्योगपति), गजानन पाटिल (शिक्षक), शशिकांत कोली (पत्रकार), समाधान काकडे (उद्योगपति), नागेश जाधव (कृषि) प्रसाद सातपुते (उद्योगपति), विक्रमसिंह भोसले (सामजिक), मदन चौधरी (उद्योगपति), कुदले क्लासेस पुणे को ‘महा गौरव पुरस्कार 2025’ से पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर यहां चीनी आयुक्त डॉ. संजयकुमार भोसले, महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ मुंबई डिजिटल मीडिया के प्रदेशाध्यक्ष सिद्धार्थ भोकरे, पुणे जिला अध्यक्ष अनिल मोरे, स्वेरी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी. पी. रोंगे, पुलिस अधिकारी अनिल राजगुरु, सेवा निवृत्त पुलिस अधिकारी रघुनाथ जाधव, डॉ.बाबासाहब आंबेडकर जनसेवा संस्था के अध्यक्ष गणेश जवंजाल, गायिका कोमल पाटोले, अभिनेत्री शीतल ढेकले, बलिराजा पतसंस्था के चेयरमैन दामोदर देशमुख, राजकुमार शहापुरकर, तानाजी जाधव, डी.के. साखरे, सावता जाधव, राजेंद्र माने आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ, मुंबई, डिजिटल मीडिया के पहल से पत्रकार गोरक्ष गायकवाड द्वारा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *