फुरसुंगी, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
लोककल्याण प्रतिष्ठाण द्वारा जारी निरंतर विधायक पहल और सामाजिक गतिविधि अपने आप में बेमिसाल है। लोककल्याण प्रतिष्ठाण आम जनता का साथी है।
प्रतिष्ठाण द्वारा किए गए कार्य लोककल्याण दिनदर्शिका के माध्यम से घर-घर तक पहुँचकर निरंतर स्मरण रहेंगे। यह विचार श्रीनाथ म्हस्कोबा साखर कारखाना के कार्याध्यक्ष विकास रासकर ने व्यक्त किये।

तुकाईदर्शन स्थित श्री स्वामी समर्थ मंदिर में लोककल्याण प्रतिष्ठाण व पतसंस्था की लोककल्याण दिनदर्शिका का प्रकाशन विकास रासकर के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां लोककल्याण प्रतिष्ठाण व पतसंस्था के अध्यक्ष राजाभाऊ होले, कार्याध्यक्ष हरिश्चंद्र कुलकर्णी, उपाध्यक्ष दिलीप भामे, सचिव इंद्रपाल हत्तरसंग, पतसंस्था के उपाध्यक्ष अरुण शिंदे, मार्गदर्शक प्रा.एस.टी. पवार, यशोधन रासकर, मच्छिंद्र पिसे, चंद्रकांत वाघमारे, पांडुरंग शेंडे, तुकाराम घोडके, प्रभाकर शिंदे, प्रवीण होले, भूषण चव्हाण, मोरेश्वर कुलकर्णी, श्यामकांत पाटिल, आनंद पाचागंणे आदि उपस्थित थे।

लोककल्याण प्रतिष्ठाण के अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने कहा कि लोककल्याण दिनदर्शिका का मुफ्त वितरण किया जाता है। प्रतिष्ठाण पूरे वर्ष विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है।

Please Share ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *