12/07/2025

पुणे मंडल पर क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई गई

Jayanti 1 (2)

पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
क्रांति ज्योति सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले की 194 वीं जयंती पुणे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बुधवार, 3 जनवरी 2024 को मनाई गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने क्रांति ज्योति सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले की प्रतिमा पर माल्यांर्पण कर अभिवादन कर दीप प्रज्ज्वलित किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह ने भी माल्यार्पण कर अभिवादन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे ने क्रांति ज्योति सावित्रीबाई द्वारा स्त्री शिक्षा के बारे में किए गए महान कार्य पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री जितेंद्रप्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित थे। ऑल इंडिया रेलवे एम्प्लॉईज ओबीसी असोसिएशन के पूर्व महामंत्री पी.वी. माली ने उपस्थितों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन राकेश रंजन एवं धन्यवाद जयवंत भुजबल ने किया।

यह प्रेस विज्ञप्ति मध्य रेल, पुणे मंडल, जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी की गई है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *