कर्नाटक के मुरुडेश्वर मंदिर की 51 फुट ऊँची प्रतिकृति बनी आकर्षण का केंद्र
हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
धर्मवीर शंभूराजे प्रतिष्ठान द्वारा मनाए जानेवाले नवरात्रि उत्सव को इस वर्ष 33 वर्ष पूरे हो रहे हैं। मंडल के संस्थापक अध्यक्ष मारुति (आबा) तुपे के मार्गदर्शन और प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं ने नवरात्रि उत्सव के दौरान कर्नाटक के मुरुडेश्वर मंदिर की 51 फुट ऊँची प्रतिकृति बनाई गई है।
शारदीय नवरात्रि उत्सव के अवसर पर धर्मवीर शंभूराज प्रतिष्ठान ने कर्नाटक के मुरुदेश्वर मंदिर की 51 फुट ऊँची भव्य प्रतिकृति प्रस्तुत की। इस प्रतिकृति का उद्घाटन राज्य मंत्री माधुरी सतीश शेठ मिसाल के शुभ हाथों किया गया किया। इस अवसर पर यहां पूर्व नगरसेवक मारुति (आबा) तुपे और धर्मवीर शंभूराज प्रतिष्ठान के सभी कार्यकर्ता उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे।
ससाणेनगर, रेलवे गेट से ढोल-नगाड़ों की गूंज पर पारंपरिक तरीके से देवी दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। इस वर्ष, नवदुर्गा के विविध स्वरूपों और अनेक सजीव झांकी प्रस्तुतियों ने शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। पुणे एवं हड़पसर परिसर के शिवमुद्रा वाद्य पथक, गणेश वाद्य पथक, तालगर्जना वाद्य पथक, आईसाहेब वाद्य पथक, रुद्रतेज वाद्य पथक व अथांग वाद्य पथक ऐसे छह संगीत दलों ने मानवंदना दी। मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा सुनियोजित ढंग से देवी की शोभायात्रा निकाली।
नवरात्रि के दौरान मंडल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। 1 अक्टूबर को महाप्रसाद का आयोजन किया गया है।
