मांजरी, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
कल्पतरु सेरेनिटी में विजयादशमी के अवसर पर बालगोकुलम द्वारा नवदुर्गा व रामलीला का विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बच्चों ने नवदुर्गा का आधुनिक रूप प्रस्तुत करके नारी शक्ति के विविध पहलुओं को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। शैलपुत्री पर्यावरण संरक्षक, चंद्रघंटा सेना अधिकारी, कात्यायनी न्यायाधीश इस तरह के प्रतीक ने आज की महिलाओं को नारी शक्ति का परिचय दिया।
इसके बाद रामलीला का मंचन हुआ, जिसमें रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मनमोहक मंचन हुआ। कार्यक्रम का समापन राम-सीता-हनुमान की शोभायात्रा, पुष्प वर्षा व रावण दहन के साथ हुआ। यह कार्यक्रम एक बड़ी सफलता थी, जिसमें हजारों से अधिक दर्शकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
