30/07/2025

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

Sanjeev Khanna CJ

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

आज (11 नवंबर, 2024) सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित एक समारोह में श्री न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ ली।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना आज देश के 51वें मुख्य़ न्यायाधीश पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Presidentpic111120242S7DQ-300x200 न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

14 मई 1960 को जन्मे जस्टिस संजीव खन्ना 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उन्होंने दिल्ली के तीस हजारी जिला न्यायालय, दिल्ली उच्च न्यायालय और कई न्यायाधिकरणों में वकालत की है। न्यायमूर्ति खन्ना को 2005 में दिल्ली उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश और 2006 में साइन न्यायाधीश बनाया गया। जनवरी 2019 में उन्‍हें सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। जस्‍टिस संजीव खन्‍ना सर्वोच्‍च न्‍यायालय के कई ऐतिहासिक निर्णयों का हिस्सा रहे हैं-जैसे अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले को बरकरार रखना, चुनावी बॉन्‍ड योजना को समाप्त करना तथा चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-ई.वी.एम. के उपयोग को बरकरार रखना। उनका कार्यकाल लगभग 6 महीने का होगा।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *