23/06/2025

जांबे स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व महिला दिवस

0
Jambe School Mahila din

जांबे स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व महिला दिवस

मुलशी, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
जिला परिषद प्राथमिक स्कूल जांबे तालुका मुलशी जिला पुणे में विश्व महिला दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। गांव की सरपंच द्रौपदी जगताप के शुभ हाथों राजमाता जिजाऊ, सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित करके कार्यक्रम की शुरूआत की गई। छात्राओं ने अपने भाषण में महिला शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।

साथ ही कक्षा 7वीं की छात्रा ने भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदीबाई जोशी के जीवन कार्यों पर अद्भुत नाटक का मंचन किया। इस अवसर पर मनोरंजनात्मक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रथम क्रमांक प्राप्त करनेवाले विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यहां स्कूल के मुख्याध्यापक नरेंद्र बालसराफ, शार्लेट पाटोले, सीमा शिंदे, योगिता राठोड, शिक्षक विवेक बोरसे, नीलम मैडम व विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन राजेंद्र कुंभारकर व आभार प्रदर्शन मनकर पंढरीनाथ ने किया।

Share this content:

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *