छात्रों के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका : डॉ. नलिनी चौधरी

छात्रों के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका : डॉ. नलिनी चौधरी
हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
छात्रों के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। हर छात्र के अलग-अलग पहलू होते हैं। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है। छोटे-छोटे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, इसलिए प्रयास करने की जरूरत है। यह विचार साडेसतरानली के पुणे मनपा स्कूल की सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका डॉ. नलिनी चौधरी ने व्यक्त किए।
मांजरी बुद्रुक, गोपालपट्टी स्थित मनपा स्कूल का वार्षिक स्नेह सम्मेलन स्व. विट्ठलराव तुपे पाटिल नाट्यगृह में संपन्न हुआ, तब प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ. नलिनी चौधरी बोल रही थीं।
इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक और शिक्षा समिति के सदस्य श्री मारुति आबा तुपे ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
यहां सहायक प्रशासकीय अधिकारी शिवाजी अडागले, पर्यवेक्षिका लीला मोरे, सहायक प्रशासकीय अधिकारी सुनील ताकवले, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अशोक बालगुडे, मुख्याध्यापिका संगीता जगताप, मुख्याध्यापिका आशा निंभोरे, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष्या प्रियंका कानडे, प्रभारी मुख्याध्यापिका उषा खाडे, प्रभारी मुख्याध्यापिका कोमल जगताप, पूर्व मुख्याध्यापक रमेश दलवी, मुख्याध्यापिका ज्योति खोंडे, वर्षा उगलमुगले, राणी वाडेकर, श्री प्रवीण गायकवाड, श्रीमती प्रीति आबनावे, श्री पुनाजी सूर्यवंशी, उषा भांडवलकर, श्रीमती तृप्ती ढमे, श्रीमती राजश्री भवारी, श्रीमती सुवर्णा आरेकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।