01/07/2025

पुणे शहर व जिले में अवैध पब और हुक्का पार्लर हमेशा के लिए बंद किए जाएं : प्रमोद नाना भानगिरे ने की मुख्यमंत्री व गृह मंत्री से मांग

Nana Bhangire

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे में एक नाबालिग द्वारा घटी दुर्घटना की घटना से शहर सुन्न हो गया है। युवा देर रात पब और बार से नशे में धुत्त होकर बाहर निकलते हैं और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिसके कारण घटनाएं घटती हैं। लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से होती हैं। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुणे शहर और जिले के सभी अनधिकृत देर रात चलनेवाले पब और हुक्का पार्लरों को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाना चाहिए। यह अनुरोध महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पुणे पुलिस आयुक्त, पुणे जिलाधिकारी, पुणे विभागीय आयुक्त व पुणे मनपा आयुक्त को पत्र द्वारा प्रमोद नाना भानगिरे ने की है।

इस पत्र के माध्यम से हम आपसे पुणे शहर और जिले में अवैध देर रात पब और हुक्का पार्लरों को स्थायी रूप से बंद करने का अनुरोध करते हैं। हाल ही में घटी घटना की वजह पुणे शहर और जिले में देर रात तक चलनेवाले हुक्का पार्लर, पब और बार हैं, ऐसा निदर्शन में पाया गया है। शहर के युवा बड़ी संख्या में इसका शिकार हो रहे हैं और नशे की हालत में पब और बार से बाहर निकलने पर कई दुर्घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। पुणे शहर और जिले के सामाजिक स्वास्थ्य को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए, पुणे शहर की प्रतिष्ठित शिक्षा और अनुसंधान व सांस्कृतिक राजधानी के नाम पर कलंक न लग जाए और शहर के युवाओं को नशे के जाल में झोंक रहे इस पब व हुक्का पार्लर संस्कृति को तुरंत बंद करने की जरूरत है। पुणे शहर में घूम रहे दिशाहीन युवाओं को अनुशासित किया जाना चाहिए व शहर में कानून व्यवस्था बरकरार रहनी चाहिए, इसलिए देर रात तक चलनेवाले पब व हुक्का पार्लरों को हमेशा के लिए बंद कर देना चाहिए।

 

अवैध पब-हुक्का पार्लर अपराध को बढ़ावा देते हैं। पब और हुक्का पार्लरों में अक्सर नाबालिग लड़के अधिक संख्या में जाते हैं, इससे अपराध बढ़ता है, अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अवैध पब हुक्का पार्लरों को स्थायी रूप से बंद करने से पुणे में अपराध पर नियंत्रण होगा। कानून का डर होना चाहिए, पुणे सुरक्षित रहना चाहिए। पुणे शहर संस्कृति और शिक्षा का घर है। यहां न केवल राज्य से बल्कि विदेशों से भी छात्र शिक्षा व नौकरी के लिए आते हैं। रात देर रात तक शुरू रहनेवाले पब और बार के कारण दुर्घटनाओं और अपराध को बढ़ाने का जोखिम व खतरा बढ़ता है।

– प्रमोद नाना भानगिरे

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *