23/06/2025

अनाथों की मदद करना समय की मांग : प्रकाश रावलकर

0
Manavtawadi

अनाथों की मदद करना समय की मांग : प्रकाश रावलकर

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
समाज के प्रत्येक तत्व को सम्मान देते हुए उनका जीवन आलोकित करना चाहिए। मेहनतकशों, श्रमिकों व अनाथों की मदद के लिए हाथ बढ़ाना समय की मांग है। महान संतों ने शिक्षा जैसे पवित्र कार्य में अपने प्राणों की आहुति दी, हमें उनके पदचिन्हों पर चलकर कार्य करने की आवश्यकता है। यह विचार मानवतावादी समाज सेवा संघटना के उपाध्यक्ष प्रकाश रावलकर ने व्यक्त किए।

मानवतावादी समाज सेवा संघटना की ओर से विश्व महिला दिवस के अवसर पर हड़पसर गाडीतल पर स्थित स्वास्थ्य कोठी की महिला स्वच्छताकर्मियों को साड़ी, मिठाई और पुष्प फूल देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा संगठन ने घरटे प्रकल्प की छात्राओं को मिठाई बांटकर महिला दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां महात्मा फुले विद्या निकेतन संस्था की अध्यक्षा स्मिता वाघ, ज्ञानप्रबोधिनी विद्यालय के प्राचार्य रवींद्र वाघ, घरट प्रकल्प के संस्थापक रतन माली, बालू बारवकर, पद्माकर बांडे, दत्तात्रय मुलिक, रजनी दाणी, शीला बारवकर, सुनील पाटेकर, दत्ता कदम, नामदेव जाधव, हीरालाल पाटिल, रोहिणी नलावडे व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर घरटे प्रकल्प की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत करके उपस्थितियों की सराहना ली। इसके साथ ही रुक्मिणी भोसले और सुरेश पिसाल ने मधुर गीत गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक संस्था के सचिव अशोक जाधव और आभार प्रदर्शन दत्तात्रय मुलिक ने किया।

Share this content:

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *