हवेली तालुका युवा अध्यक्ष पद पर अनिकेत काले का चयन
मांजरी, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
युवा समाजसेवक अनिकेत हरिभाऊ काले की महाराष्ट्र परीट (धोबी) सेवा मंडल हवेली तालुका युवा अध्यक्ष पद पर हाल ही में चयन किया गया है।
इस अवसर पर यहां महाराष्ट्र परीट (धोबी) सेवा मंडल के प्रदेश अध्यक्ष खंडेराव कडलग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष भालेकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नामदेव नाना वाघमारे, जिलाध्यक्ष विकास अभंग, जिला युवा अध्यक्ष निलेश गायकवाड आदि के साथ अन्य गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उपस्थित पदाधिकारियों के शुभ हाथों अनिकेत काले को नियुक्तिपत्र प्रदान किया गया।
अपने चयन पर नवनियुक्त अध्यक्ष अनिकेत काले ने कहा कि समाज के युवाओं को संगठित कर उन्हें सामाजिक कार्यों में शामिल करने का प्रयास करूंगा। महाराष्ट्र परीट (धोबी) सेवा मंडल में अपना अहम योगदान देकर युवाओं से संवाद के माध्यम से सामाजिक व सामुदायिक कार्यों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करूंगा। मंडल की अपनी समाज-हितैषी योजनाओं एवं निर्णयों को समाज में साझा करने में अहम भूमिका निभाऊंगा।
