01/07/2025

हड़पसर की श्रुति शर्मा ने जीता मिसेज इंडिया 2024 का खिताब

Miss India 2024

हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर निवासी श्रुति शर्मा ने जयपुर में आयोजित की गई मिसेज इंडिया 2024 प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम पर किया है। 16 अप्रैल, 2024 को जयपुर में आयोजित मिसेज इंडिया 2024 फिनाले में उन उल्लेखनीय महिलाओं को ताज पहनाया गया, जो सुंदरता, बुद्धिमत्ता और ताकत का प्रतीक हैं। उनमें से श्रुति शर्मा एक चमकता सितारा बनकर उभरीं, जिन्होंने मिसेज इंडिया 2024 का प्रतिष्ठित खिताब जीता। उनकी शालीनता, करिश्मा और समर्पण ने उन्हें अलग पहचान दिलाई, जिससे वे पूरे देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गईं। मिसेज इंडिया 2024 प्रतियोगिता में लगभग विभिन्न 9 चरणों में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें श्रुति ने हर चरण की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी कला की छवि दिखाते हुए अपनी अलग पहचान निर्माण की। उक्त प्रतियोगियों में 20 प्रतियोगियों ने भाग लिया था, जिन्हें शिकस्त देते हुए श्रुति ने यह खिताब अपने नाम किया है।

उद्योग जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों से युक्त निर्णायक मंडल ने योग्य विजेताओं के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें ग्लैमानंद समूह के अध्यक्ष निखिल आनंद एक्ट नाउ के संस्थापक श्री राजीव के. श्रीवास्तव, मिस इंटरनेशनल इंडिया 2018 तनिष्का भोसले, मिस ग्रैंड इंडिया 2023 अर्शिना सुम्बुल, मिस टूरिज्म इंडिया 2023 सोफिया सिंह शामिल थे। उनकी विशेषज्ञता और सूझबूझ ने निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया सुनिश्चित की तथा मिसेज इंडिया के सार को साकार करनेवाली महिलाओं को सम्मानित किया।

ग्लैमानंद ग्रुप और मिसेज इंडिया ऑर्गनाइजेशन ने जयपुर के प्रतिष्ठित ज़ी स्टूडियो में 8 अप्रैल से 16 अप्रैल तक आयोजित किया गया मिसेज इंडिया 2024 के ग्रैंड फिनाले का समापन हुआ है। मिसेज इंडिया 2024 महिलाओं की अदम्य भावना और लचीलेपन का प्रमाण है, जो आनेवाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। सभी प्रतिभागियों को उनके अटूट समर्पण और शालीनता के लिए बधाई देते हैं, जिसने इस आयोजन को वास्तव में यादगार बना दिया। यह जानकारी ग्लैमानंद समूह के अध्यक्ष श्री निखिल आनंद ने दी।

इंटरनेशनल मिसेज प्रतियोगिता में इंडिया का प्रतिनिधित्व करना मेरा मुख्य उद्देश्य…

मुझे जीवन में एक अलग पहचान निर्माण करने का जज्बा था। एक अलग जीवन में कुछ करके दिखाने के मकसद से ही मैंने इस क्षेत्र में कदम रखा और मेरा बेहतरीन प्रदर्शन कर दिखाने का जुनून था। मैंने दिल्ली में 2017 में हुई मिस वैनक्विशेर प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने जीवन का सबसे पहला खिताब जीता था तब से अब तक हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए लगभग 5 से अधिक पुरस्कार प्राप्त किए हैं। आगामी होनेवाली इंटरनेशनल मिसेज प्रतियोगिता में अपने इंडिया का प्रतिनिधित्व करना मेरा मुख्य उद्देश्य है, इस खिताब पर अपने देश इंडिया का नाम रोशन करके यह खिताब जीतना मेरा मकसद है।

-श्रुति शर्मा (मिसेज इंडिया 2024)

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *