01/07/2025

पुणे जिला शिक्षण मंडल की जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू : 15000 खिला़ड़ी लेंगे भाग

IMG-20240112-WA0013

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे जिला शिक्षण मंडल का जिलास्तरीय खेल महोत्सव शुक्रवार (12 जनवरी) से शुरू हो रहा है। सासवड (पुरंदर) के वाघिरे महाविद्यालय के प्रांगण में दो दिनों तक आयोजित होनेवाले इस महोत्सव में जिले के 3650 छात्र विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। पिछले नौ वर्षों से चल रहे खेल महोत्सव के माध्यम से 972 विद्यार्थियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिला है। यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र घाडगे व मानद सचिव एडवोकेट संदीप कदम ने दी।
इस प्रतियोगिता के लिए संस्था के विभिन्न विद्यालयों के वाघोली, खानापुर, आकुर्डी, ओझर, पौड, निमगाव केतकी, सुपे, नसरापुर, न्हावरे ऐसे नौ गुट बनाए गए। नौ गुटों में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल संघ एवं कुश्ती, शतरंज, कराटे, ताइक्वांडो, योगा मैदानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संस्था की सभी शाखाओं के लगभग 15000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले विद्यार्थी जिलास्तर के लिए खेलेंगे। शतरंज, कुश्ती, कराटे, ताइक्वांडो, कराटे, योगा की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आठ जनवरी को हुई थीं। बाकी प्रतियोगिता 12 और 13 जनवरी को होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन बारामती हाईटेक टेक्सटाइल की अध्यक्ष सुनेत्राबाई पवार करेंगी।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी महादेव कसगावडे, सावित्रीताई फुले पुणे विद्यापीठ के कुलगुरु सुरेश गोसावी, प्र. कुलगुरू पराग कालकर, ठाणे जिले के पुलिस उपाधीक्षक, सासवड महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी संजय धुमाल, के.जे. इंस्टीट्यूट के के.जे.जाधव, साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे।
पिछले नौ वर्षों से चल रही इन खेल प्रतियोगिताओं के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 62, राष्ट्रीय स्तर पर 328, राज्य स्तर पर 582 ऐसे कुल 972 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 47, राष्ट्रीय स्तर पर 198, राज्य स्तर पर 398, कुल 643 पदक विभिन्न खिलाड़ियों को प्राप्त हुए हैं। श्रीलंका, मॉस्को, सिंगापुर, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, बैंकॉक, थाईलैंड, भूटान देश में आयोजित प्रतियोगिताओं में संस्था के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर यहां संस्था के कोषाध्यक्ष एडवोकेट मोहनराव देशमुख, उपसचिव एल.एम.पवार, सहसचिव ए.एम.जाधव, प्राचार्य डॉ.मनोहर चासकर, डॉ. पंडित शेलके आदि उपस्थित थे।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *