12/07/2025

हड़पसर भाजपा साउथ आघाडी पश्चिम मंडल अध्यक्ष पद पर मधुसूदन पिल्लई पुन: नियुक्त

Madhusudan Pillai

कोंढवा, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र दक्षिण आघाडी पश्चिम मंडल के अध्यक्ष पद पर श्री मधुसूदन पिल्लई को हाल ही में पुन: नियुक्त किया गया है।

हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की नवनियुक्त कार्यकारिणी का नियुक्तिपत्र प्रदान समारोह में मधुसूदन पिल्लई को नियुक्तिपत्र भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, प्रदेश महासचिव विक्रांत पाटिल व पूर्व विधायक योगेश टिलेकर के शुभ हाथों प्रदान किया गया है। इस अवसर पर हड़पसर मंडल पूर्व विभाग अध्यक्ष संदीप दलवी, हड़पसर मंडल पश्चिम विभाग अध्यक्ष अनिल येवले, हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के संघटन महासचिव गणेश घुले के साथ अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

श्री मधुसूदन पिल्लई हड़पसर केरलिय संघटन, हड़पसर अयप्पा मंदिर, हड़पसर एनएसएस, पुणे संगीता सभा, कोंढवा मलयाली सेवा संघ के संस्थापक सचिव, पुणे कथकली वेदी, प्रवासी मल्याली (एएसएनएन) के अध्यक्ष (सलाहकार) व कार्मेल एलुम्नाई (एएसएनएन) के पदों पर आजीवन सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। आपने 1974 में आरएसएस के साथ जुड़कर समाजसेवा शुरू की। भारत देश को भ्रष्टाचार से मुक्त व स्व- संचलित भारत का निर्माण हो, इस दृष्टिकोण से व्यक्तिगत रूप से विभिन्न माध्यमों से जनजागृति का कार्य कर रहे हैं।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *