01/07/2025

उत्तर भारत में भीषण शीतलहर का प्रकोप जारी

Mousam Vibhag

उत्तर भारत में भीषण शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मंगलवार तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के हिमालयी इलाक़ों, सिक्किम, उत्तरी मध्य प्रदेश, जम्मू, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड जारी रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित उत्तर भारत में रविवार तक भीषण शीतलहर जारी रहने की संभावना है।

अगले 2-3 दिन तक मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की आशंका है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में आज हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली में मंगलवार तक घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *