हड़पसर पुलिस द्वारा निकाला गया ‘रूट मार्च’

हड़पसर पुलिस द्वारा निकाला गया ‘रूट मार्च’
हड़पसर अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हड़पसर पुलिस स्टेशन की ओर से हड़पसर के संवेदनशील क्षेत्रों में कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से रूट मार्च निकाला गया।
यह रूट मार्च हड़पसर पुलिस स्टेशन- महात्मा फुले वसाहत- बंटर स्कूल- तुलजाभवानी वसाहत, गाड़ीतल- मंत्री मार्केट- सब्जी मंडी- गांधी चौक- हड़पसर गांव- मालवाडी- साधना शैक्षणिक संकुल स्ट्रांग रूम- विट्ठल तुपे नाट्यगृह चुनाव कार्यालय- सोलापुर राष्ट्रीय महामार्ग से गाड़ीतल हड़पसर पुलिस स्टेशन तक निकाला गया। सहायक पुलिस आयुक्त अश्विनी राख के मार्गदर्शन में हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष पांढरे की उपस्थिति में पुलिस निरीक्षक, सहायक पुलिस निरीक्षक, मुख्यालय बैंड, बीएसएफ के दो अधिकारी व 62 जवान इस रूट मार्च में शामिल हुए थे।