10/07/2025

हड़पसर औद्योगिक क्षेत्र में की गई मतदान के लिए जनजागृति

IMG-20241111-WA0030

हड़पसर औद्योगिक क्षेत्र में की गई मतदान के लिए जनजागृति

हड़पसर, नवंबर (हड़सपर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
विधानसभा चुनाव 2024 के तहत 213 हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की ओर से चुनाव निर्णय अधिकारी श्री स्वप्निल मोरे के मार्गदर्शन में हड़पसर, रामटेकड़ी औद्योगिक क्षेत्र में मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। इस समय जयेश इंटर प्रिंसेस, द जॉज मैनु. कंपनी के साथ ही अन्य फैक्ट्रियों के कर्मचारियों व श्रमिकों को मतदान के बारे में जानकारी दी गई।

आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील के साथ ही मतदान करने की प्रतिज्ञा दी गई, जिसे उपस्थित लोगों की ओर से सहज प्रतिक्रिया मिली। इस समय कंपनी के निदेशक, प्रबंधक, 213 हड़पसर स्वीप टीम के अमरदीप मगदूम, संजय परदेशी, रवि ऐवले, प्रशांत कोलेकर, प्रद्युम्न गिरी व नागरिक उपस्थित थे।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *