25/06/2025

हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विकास को गति देने का काम किया है, इसलिए मतदाता मुझे एक और अवसर देकर इतिहास रचेंगे : चेतन तुपे पाटिल

IMG-20241115-WA0001

हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विकास को गति देने का काम किया है, इसलिए मतदाता मुझे एक और अवसर देकर इतिहास रचेंगे : चेतन तुपे पाटिल

हड़पसर, नवंबर (हड़सपर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
हड़सपर विधानसभा चुनाव क्षेत्र जैसे-जैसे विकसित हो रहा है यहां कुछ और वर्षों तक निरंतर विकास की आवश्यकता है। बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराते समय विधानसभा चुनाव क्षेत्र की सुनियोजित संरचना भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उस संबंध में, मैंने प्राथमिकता देकर लगभग पौने तीन सौ करोड़ रुपये की निधि का उपयोग करके हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विकास को गति देने का काम किया है, इसलिए यहां के मतदाता मुझे एक और अवसर देकर इतिहास रचेंगे। यह विश्वास महायुति के उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल ने व्यक्त किया है।

चेतन तुपे ने कहा कि भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी निर्वाचन क्षेत्र में हड़पसर को एक नया आयाम देने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक योगेश टिलेकर और शिवसेना शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे के सहयोग से हम निर्वाचन क्षेत्र में वर्ग विकास को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में कात्रज-कोंढवा सड़क के भूमि अधिग्रहण के लिए नगर निगम के माध्यम से 200 करोड़ रुपये, मांजरी बुद्रुक में मुला-मुठा नदी पर पुल के लिए 25 करोड़ रुपये, कालेपडल में ऑक्सीजन पार्क के लिए 2.5 करोड़ रुपये, विद्युत कार्यों हेतु 9 करोड़ रुपये, मांजरी-केशवनगर रास्ते के लिए छह करोड़ रुपए तो अण्णाभाऊ साठे दलित बस्ती सुधार, अल्पसंख्यक बस्ती सुधार व विशेष निधि से क़रीब 88 करोड़ रुपए की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

महायुति सरकार ने महिलाओं को सम्मानजनक स्थान देते हुए उनके विकास के लिए लाड़ली बहन योजना और मुफ्त उच्च शिक्षा जैसे लिए गए निर्णय स्वागत योग्य साबित हुए हैं। इससे निम्न आय वर्ग के परिवारों को भी लाभ हुआ है। आनेवाले समय में पूरे विधानसभा क्षेत्र में यातायात की जटिल समस्या के समाधान के लिए कारगर योजना बनायी गयी है। पहले चरण में हड़पसर से स्वारगेट, कात्रज, खराड़ी रूट पर मेट्रो को मंजूरी दी गई है, जबकि अगले चरण में हड़पसर से लोनी कालभोर और सासवड तक मेट्रो के लिए प्रस्ताव पेश किया गया है। चुनाव क्षेत्र में रिंग रोड, डीपी रास्तों के जाल का विस्तार हो रहा है। अत: यहां यातायात पर भारी तनाव कम होकर हड़पसर निवासियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

IMG-20241115-WA0002-300x156 हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विकास को गति देने का काम किया है, इसलिए मतदाता मुझे एक और अवसर देकर इतिहास रचेंगे : चेतन तुपे पाटिल

हड़पसर : चेतन तुपे पाटिल के विकास निधि से कालेपडल में ऑक्सीजन पार्क विकसित किया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *