09/07/2025

हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में चुनाव लड़नेवाले उम्मीदवारों के दैनिक खर्चों की जांच समय सूची घोषित

213 Hadapsar Map

हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में चुनाव लड़नेवाले उम्मीदवारों के दैनिक खर्चों की जांच समय सूची घोषित

पुणे, नवंबर (जिमाका)
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में चुनाव लड़नेवाले उम्मीदवारों के चुनाव दैनिक व्यय खातों की जांच समय सूची कार्यक्रम की घोषणा की गई है। यह निरीक्षण तीन चरणों में किया जाएगा। हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिए नियुक्त चुनाव व्यय पर्यवेक्षक उमेश कुमार की उपस्थिति में चुनाव व्यय निरीक्षण कराया जायेगा।

उम्मीदवारों के चुनाव दैनिक व्यय खातों की पहला सत्यापन 9 नवंबर को, दूसरा 13 नवंबर को और तीसरा सत्यापन 17 नवंबर 2024 को शाम 4.30 बजे हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र कार्यालय विट्ठल तुपे पाटिल नाट्यगृह, हड़पसर में होगा। यह जानकारी चुनाव निर्णय अधिकारी स्वप्निल मोरे ने दी है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *