25/06/2025

‘ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले कर्मयोगी पुरस्कार’ से दशरथ जाधव सम्मानित

Astitav Kala Manch

‘ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले कर्मयोगी पुरस्कार’ से दशरथ जाधव सम्मानित

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
अस्तित्व कला मंच की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले कर्मयोगी पुरस्कार 2024 आर्यन मैन एवं सुप्रसिद्ध उद्यमी श्री दशरथ जाधव को कुलाधिपति डॉ. पराग कालकर के शुभ हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर यहां वास्तुकार श्री आनंद पिंपलकर, श्री किरण कुमावत, श्री कृष्णानंद नाइक, श्री बॉबी करनानी, श्री फिरोज खान के साथ विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर संगठन के माध्यम से 150 स्व-रोज़गार महिलाओं, घरेलु और मज़दूरी करनेवाली श्रमिक महिलाओं को 2.5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दिया गया। साथ ही संस्था द्वारा आयोजित गौरी गणपति प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किये गये तथा सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किये गये।

संस्था के संस्थापक श्री योगेश गोंधले ने गत वर्ष की संकल्पनाओं एवं भावी लक्ष्यों की पूर्ति की जानकारी दी। कार्यक्रम की प्रस्तावना संस्था की संस्थापिका श्रुतिका चौधरी और आभार प्रदर्शन संस्थापिका डॉ. अश्विनी शेंडे ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दीपक कुदले, सुदीप कुदले, श्वेता कुंजीर, अश्विनी सुपेकर, रूपाली पाबले, नीता तारू, आरती आजमाने, श्रीकृष्ण भिंगारे और हर्षल पवार ने अथक परिश्रम किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *