30/07/2025

महायुति उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल को बहुमत से जीत का विश्वास

IMG-20241117-WA0027

महायुति उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल को बहुमत से जीत का विश्वास

हड़पसर, नवंबर (हड़सपर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महायुति में राकांपा उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल पिछले दो दिनों से विधानसभा क्षेत्र के हड़पसर गांव के साथ-साथ सैयदनगर, कोंढवा कात्रज में प्रचार कर रहे हैं। मतदाताओं से मिलकर और उनसे बातचीत कर समस्याओं के बारे में जाना। नागरिकों के स्वागत, खुशी और चेहरे पर दिखे आत्मविश्वास से प्रत्याशी चेतन तुपे पाटिल ने अपनी जीत का भरोसा व्यक्त किया है।

उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल द्वारा टिलेकरनगर परिसर के भुराणी पार्क में दाऊदी बोहरा समाज धर्मगुरू हुझेफाभाई बामबोटवाला, कलिमी मस्जिद आमिल, मुर्तजा मालदेवीवाला, मोईज मुल्ला मुस्तफा बोहरी, मुस्तफा पठाण, शब्बीर बरवानी, अनिस हवेलीवाला की सदिच्छा भेट लेकर घड़ी चुनाव चिन्ह के सामने का बटन दबाकर मतदान करने का अनुरोध किया। विधायक योगेश टिलेकर, कार्याध्यक्ष संदीप बधे, नईम भाई, मुर्तजा मालदेवीवाला, मोइज मुल्ला, मुस्तफा बोहरी, मुस्तफा पठान, शब्बीर बरवानी आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।

IMG-20241118-WA0005-300x166 महायुति उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल को बहुमत से जीत का विश्वास
हड़पसर ग्लाइडिंग सेंटर परिसर में प्रत्याशी चेतन तुपे ने सुबह मॉर्निंग वॉक पर आनेवाले कई नागरिकों से बातचीत की। मिलनेवाले सभी नागरिकों ने चेतन तुपे को शुभकामनाएं दीं। पूर्व महापौर वैशाली बनकर, पूर्व नगरसेवक मारुति तुपे, सुनील बनकर, डॉ. शंतनु जगदाले आदि उपस्थित थे।

कात्रज भाग के प्रतिष्ठित नागरिक विकास नाना फाटे, माऊली कुंभार, गुलाबराव बलकवडे, रमेशराव बलकवडे, संदीप आवारे, अजय साबले, गणेश थोरात, बालासाहब वरखडे आदि गणमान्य व्यक्तियों से भी चेतन तुपे ने संवाद किया।

इस बीच उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल ने अमनोरा सिटी क्षेत्र से नागरिक निकायों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करके निर्वाचन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास करने के लिए समर्थन करने की अपील की।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *