01/07/2025

महायुति के चेतन तुपे पाटिल (हड़पसर) और सुनील कांबले (कैन्टोन्मेंट) से दूसरी बार विजयी हुए

Vidhan Bhawan 2024

महायुति के चेतन तुपे पाटिल (हड़पसर) और सुनील कांबले (कैन्टोन्मेंट) से दूसरी बार विजयी हुए

MLA-Chetan-Tupe-300x200 महायुति के चेतन तुपे पाटिल (हड़पसर) और सुनील कांबले (कैन्टोन्मेंट) से दूसरी बार विजयी हुए

हड़पसर, नवंबर (हड़सपर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महाराष्ट्र में महायुति फिर से सरकार बनाने जा रही है। महायुति को 230 सीटों पर जीत हासिल हुई है। भाजपा ने 132, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने 57 और राकांपा (अजीत पवार) ने 41 सीटें जीतीं।
वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला महा विकास आघाड़ी 46 सीटों पर सिमट गया। शिवसेना (उद्धव) 20, कांग्रेस 16 और राकांपा (शरद पवार) के हिस्से 10 सीटें आईं। 2 सीटें सपा ने जीती हैं। 10 सीटें अन्य के खाते में गईं।
हड़सपर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में अभी तक जो हुआ नहीं वो करिश्मा चेतन तुपे पाटिल ने कर दिखाया है। हड़पसर की अपनी सियासत बरकार रखने में चेतन तुपे कामयाब हुए हैं। साथ ही पुणे कैन्टोन्मेंट विधानसभा चुनाव क्षेत्र से सुनील कांबले ने भी दूसरी बार जीत हासिल की है, उन्हें 76032 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रमेश बागवे को हराया। दोनों ही विजयी प्रत्याशी महायुति के प्रत्याशी हैं।
महायुति के उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल (राकांपा, अजीत पवार गुट) ने इस परंपरा को तोड़कर अपनी जीत पक्की कर ली कि जो उम्मीदवार हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में एक बार चुना गया हो वह लगातार दूसरी बार नहीं चुना जाता। चेतन तुपे ने इस निर्वाचन क्षेत्र में महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार प्रशांत जगताप को 7 हजार 122 वोटों से हराकर लगातार दूसरी बार निर्वाचित होकर एक नया इतिहास रचा है। चेतन तुपे को 1 लाख 34 हजार 810 तो प्रशांत जगताप को 1 लाख 27 हजार 688 वोट मिले।
वोटों की गिनती के पहले राउंड में चेतन तुपे पाटिल ने बारह सौ वोटों की बढ़त के साथ जीत का सफर शुरू किया। उन्होंने मुंढवा, मांजरी, केशवनगर, महादेवनगर, साडेसतरानली, घोरपडी, मगरपट्टा, मालवाड़ी, लक्ष्मी कॉलोनी, हड़पसर, गाड़ीतल, सातववाड़ी, गोंधलेनगर, रामटेकडी, वैदूवाड़ी क्षेत्रों से हर राउंड में बढ़त बनाकर अपनी लीड को बरकरार रखा। आगे कोंढवा बुद्रुक, मीठानगर, कौसरबाग में महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार प्रशांत जगताप ने चेतन तुपे की बढ़त को तोड़ने के कारण इस बीच प्रशांत जगताप के प्रतिनिधियों में खुशी का माहौल निर्माण हुआ था। हालांकि 21वें राउंड में चेतन तुपे पिछड़ रहे थे, परंतु विधायक योगेश टिलेकर के क्षेत्र कोंढवा खुर्द से 4 हजार 294 वोटों से बढ़त फिर बढ़ गई। इससे उनमें फिर से खुशी का माहौल बन गया। आखिरी 22वें राउंड में चेतन तुपे पाटिल को बढ़त मिल गई।
निर्वाचन क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में, चेतन तुपे को मांजरी, महादेवनगर, मुंढवा, केशवनगर, साडेसतरानली से बड़ी बढ़त मिली और यहीं पर उनका आत्मविश्वास बढ़ता गया। दक्षिणी हिस्से में यह बढ़त कम होती गई। कोंढवा बुद्रुक, मिठानगर कौसरबाग आदि परिसर में प्रशांत जगताप को बढ़त मिली, लेकिन उत्तरी भाग की तुलना में वे केवल चेतन तुपे की बढ़त को कम कर सके।
चेतन तुपे को मोहम्मदवाडी, कोंढवा बुद्रुक, कात्रज में भी बढ़त मिली, इस प्रकार चेतन तुपे की जीत पक्की हो गयी।
चेतन तुपे पाटिल की जीत में योगेश टिलेकर और प्रमोद नाना भानगिरे का योगदान
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की कड़ी टक्कर में महायुति उम्मीदवार चेतन तुपे को भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश टिलेकर और शिवसेना शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे द्वारा किए गए प्रचार का बहुत लाभ हुआ। विधायक योगेश टिलेकर ने भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यरत करके प्रचार में बल डाला तो दूसरी तरफ शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे ने भी शिवसैनिकों को पूरी ताकत से चुनाव मैदान में लगाया, जिससे ये जीत और भी आसान हो गई।

हड़पसर और कैन्टोन्मेंट विधानसभा चुनाव क्षेत्र में उम्मीदवारों को मिले वोटों का विवरण
हड़पसर में 2946 मतदाताओं ने और कैन्टोन्मेंट में 1815 मतदाताओं ने नोटा को पसंद किया
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में इस बार 19 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में थे। हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 22 राउंड में वोटों की गणना की गई, जिसमें हर उम्मीदवार को कितने वोट में मिले हैं, उसका विवरण इस तरह है –
1) चेतन तुपे, विजयी उम्मीदवार, (राकांपा अजीत पवार) – कुल प्राप्त वोट 134810
2) प्रशांत जगताप (राकांपा शरदचंद्र पवार) -कुल प्राप्त वोट 127688
3) साईनाथ बाबर (मनसे)- कुल प्राप्त वोट 32821
4) राजेंद्र रालवलकर उर्फ राउत- (बसपा) कुल प्राप्त वोट- 946
5) अजहर बाशा तांबोली – (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) कुल प्राप्त वोट -2632
6) एडवोकेट अफरोज मुल्ला (वंचित बहुजन आघाड़ी) कुल प्राप्त वोट – 3641
7) उस्मान रशीद शेख (अखिल भारतीय एकता पार्टी) कुल प्राप्त वोट – 266
8) गुनाजी संभाजी मोरे (नेताजी कांग्रेस सेना)
कुल प्राप्त वोट- 161
9) एडवोकेट तोसिफ चांद शेख (आजाद समाज पार्टी कांशी राम) कुल प्राप्त वोट-423
10) भिसे हरिदास चंदर (भारतीय लोकविकास पार्टी) कुल प्राप्त वोट-125
11) मनोज सतीश माने (राष्ट्रीय समाज पक्ष)
कुल प्राप्त वोट- 296
12) शिवाजी पवार (संभाजी ब्रिगेड) कुल प्राप्त वोट – 2249
13) सविता कड़ाले (हिंदुस्तान जनता पार्टी) कुल प्राप्त वोट – 363
14) हाजी जुबेर मेमन (प्रहार जनशक्ति पार्टी) कुल प्राप्त वोट -264
15) गोविंद राजपुरोहित (निर्दलीय) कुल प्राप्त वोट -358
16) गंगाधर बधे (निर्दलीय) कुल प्राप्त वोट- 6584
17) राजू मोरे (निर्दलीय) कुल प्राप्त वोट-490
18) सुधीर मते (निर्दलीय) कुल प्राप्त वोट-258
19) ज्ञानेश्वर भोकरे (निर्दलीय) कुल प्राप्त वोट-156.

MLA-Sunil-Kamble-300x163 महायुति के चेतन तुपे पाटिल (हड़पसर) और सुनील कांबले (कैन्टोन्मेंट) से दूसरी बार विजयी हुए
पुणे कैंटोन्मेंट विधानसभा चुनाव क्षेत्र में उम्मीदवारों को मिले वोटों का विवरण 
पुणे कैंटोन्मेंट विधानसभा चुनाव क्षेत्र में इस बार 20 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में थे। कैंटोन्मेंट विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 20 राउंड में वोटों की गणना की गई, जिसमें हर उम्मीदवार को कितने वोट में मिले हैं उसका विवरण इस तरह है –
1) सुनील कांबले विजयी उम्मीदवार, (भारतीय जनता पार्टी) – कुल प्राप्त वोट 76032.
2) रमेश बागवे (इंडियन नैशनल कांग्रेस) -कुल प्राप्त वोट 65712
3) निलेश आल्हाट (वंचित बहुजन आघाड़ी)- कुल प्राप्त वोट 8869
4) महेश जगताप उर्फ महाराज- (बहुजन समाज पार्टी) कुल प्राप्त वोट- 1023
5) यशवंत नड़गम- (महाराष्ट्र स्वराज पार्टी) कुल प्राप्त वोट-739
6) युवराज बनसोडे (रिपब्लिकन सेना) कुल प्राप्त वोट- 623
7) भीमराव कांबले (आजाद समाज पार्टी कांशी राम ) कुल प्राप्त वोट – 413
8) राजभाऊ भोसले (निर्दलीय) कुल प्राप्त वोट- 278
9) रमेश पोखरणीकर (निर्दलीय) कुल प्राप्त वोट-203
10) दत्ता जाधव (निर्दलीय) कुल प्राप्त वोट -198
11) छाया ताई जाधव (बहुजन रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी) कुल प्राप्त वोट- 176
12) शतायु भगाले (निर्दलीय) कुल प्राप्त वोट- 174
13) राकेश वाल्मिकी (निर्दलीय) कुल प्राप्त वोट- 135
14) लखन जावले (निर्दलीय) कुल प्राप्त वोट-134
15) गंगाराम गायकवाड (निर्दलीय) कुल प्राप्त वोट – 87
16) दिलीप कांबले (निर्दलीय) कुल प्राप्त वोट- 78
17) डॉ. बालासाहब पोल (निर्दलीय) कुल प्राप्त वोट -78
18) विक्रम जगताप (निर्दलीय) कुल प्राप्त वोट-77
19) गणेश शेंडगे (निर्दलीय) कुल प्राप्त वोट -66
20) अमोल तुजारे (निर्दलीय) कुल प्राप्त वोट-57.

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *