14/07/2025

गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट डूबी : 2 की मौत, 77 बचाए गए

Nouka Doobi-Mumbai

गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट डूबी : 2 की मौत, 77 बचाए गए

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट बीच समुद्र में डूब गई। बोट में करीब 85 यात्री सवार थे, जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई है। 77 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। 5 लोग लापता हैं।

हादसा उरण के पास आज शाम करीब 4 बजे हुआ। बोट मालिक का आरोप है कि मुंबई से एलिफेंटा गुफाओं की ओर जाते समय अरब सागर में बुचर द्वीप के पास नौसेना की गश्ती स्पीड बोट ने नाव को टक्कर मार दी। इससे नाव में पानी भर गया और वह डूब गई।

Nouka-Doobi-Mumbai1-300x225 गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट डूबी : 2 की मौत, 77 बचाए गए

जानकारी के मुताबिक, नौसेना, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT), तटरक्षक बल, यलोगेट पुलिस स्टेशन 3 और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है।

नौसेना की 11 बोट, मरीन पुलिस की 3 बोट और कोस्ट गार्ड की 1 बोट इस इलाके में मौजूद है। 4 हेलीकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया वापस लाया जा रहा है।

मुंबई में हुए इस हादसे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमें एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही नीलकमल नामक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। नौसेना, तटरक्षक, बंदरगाह और पुलिस की टीमों की नावें तुरंत सहायता के लिए भेज दी गई हैं।

 

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed