28/06/2025

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हैदराबाद में देश के पहले डिजिटल राष्ट्रीय संग्रहालय की आधारशिला रखी

NPIC-20242684125

केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कल हैदराबाद के सलारजंग संग्रहालय में देश के पहले डिजिटल राष्ट्रीय संग्रहालय की आधारशिला रखी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इस संग्रहालय की स्थापना कर रहा है। इसमें विभिन्न भाषाओं और विभिन्न कालावधि के एक लाख से अधिक  शिलालेख रखे जायंगे।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने पिछले वर्ष एक लाख प्राचीन शिलालेखों के डिजिटलीकरण के साथ भारतश्री यानि भारत शेयर्ड रिपोजिट्री ऑफ इंस्क्रिप्संश की स्थापना का घोषणा की थी।

संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने प्रौद्योगिकी की सहायता से कला और विरासत तक हर किसी की पहुंच और विकास के साथ विरासत के संरक्षण पर मोदी सरकार के जोर की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल संग्रहालय से शोधकर्ताओं और विद्वानों के लिए ज्ञान का विशाल खजाना खुल जाएगा।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *