01/08/2025

हमारे जीवन के सुरक्षा रक्षक हैं अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी : मारुति तुपे

Maruti Tupe Fire

हमारे जीवन के सुरक्षा रक्षक हैं अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी : मारुति तुपे

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
आम जनता की सेवा में कार्यरत आपदा प्रबंधन में अहम योगदान देते हुए जनता को राहत देने में सराहनीय कार्य अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों द्वारा जारी हैं। अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी सही मायने में हमारे जीवन के सुरक्षा रक्षक हैं जो स्वयं की जान जोखिम में डालकर आम जनता की रक्षा करते हैं। यह विचार पूर्व नगरसेवक मारुति तुपे ने व्यक्त किए।

अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के अवसर पर पूर्व नगरसेवक मारुति तुपे के माध्यम से हड़पसर स्थित कालेबोराटे-न्हावलेनगर में बनाए गए अग्निशमन केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मान पूर्व नगरसेवक मारुति तुपे के शुभ हाथों किया गया तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां ओंकार तुपे, रोहित कुंजीर, ओंकार जगताप के साथ अन्य गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *