22/06/2025

फरवरी 2025 तक, भारतीय रेलवे ने 2,249 स्टेशनों और सेवा भवनों पर 209 मेगावाट के सौर संयंत्र स्थापित किये

0
Ministry of Raiways

फरवरी 2025 तक, भारतीय रेलवे ने 2,249 स्टेशनों और सेवा भवनों पर 209 मेगावाट के सौर संयंत्र स्थापित किये

भारतीय रेलवे सौर ऊर्जा विस्तार पिछले पांच वर्षों में 1489 इकाइयों के साथ 2249 स्थापित संयंत्र इकाइयों तक पहुंचा, पिछले पांच वर्षों के 628 से 2.3 गुना अधिक

राजस्थान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच सबसे अधिक 275 प्रतिष्ठान इकाइयों के साथ सौर ऊर्जा विस्तार की ओर आगे बढ़ा

भारतीय रेलवे नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरणीय स्थायित्व को आगे बढ़ाने और दीर्घकालिक वित्तीय बचत प्राप्त करने के लिए सरकारी नीतियों के अनुरूप सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाना एक सतत प्रक्रिया है।

भारतीय रेलवे ने चौबीसों घंटे (राउंड द क्लॉक, आरटीसी) बिजली के लिए विभिन्न विद्युत खरीद मोड के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा की उत्तरोत्तर खरीद के लिए योजना बनाई है, जो नवीकरणीय विद्युत के लिए हाइब्रिड समाधान है, जिसमें सौर और हवा ऊर्जा शामिल हैं। सौर संयंत्रों की स्थापना का अधिकांश काम डेवलपर मोड के तहत बिजली खरीद समझौते के माध्यम से रेलवे द्वारा किया जाता है।

सौर ऊर्जा के कार्यान्वयन के दौरान, रेलवे द्वारा नियामक बाधाओं, शक्ति निकासी और कनेक्टिविटी जैसी कई चुनौतियों का सामना किया गया था। इन मुद्दों से निपटने के लिए, राज्य सरकारों और पारेषण उपयोगिता कंपनियों के साथ नियमित रूप से बातचीत की गयी।

अब तक, देश भर में 2249 रेलवे स्टेशनों और सेवा भवनों पर लगभग 209 मेगावाट के सौर संयंत्र मौजूद हैं। राज्य-वार और वर्ष-वार विवरण निम्नानुसार हैं:

क्र.सं. राज्य रेलवे स्टेशन पर सौर संयंत्र प्रदान किए गए (संख्या)
2014-15 से 2019-20 2020-21 फरवरी, 2025 संचयी फरवरी, 2025 तक
1 राजस्थान 73 200 275
2 महाराष्ट्र 43 213 270
3 पश्चिम बंगाल 12 222 237
4 उत्तर प्रदेश 78 93 204
5 आंध्र प्रदेश 33 126 198
6 कर्नाटक 86 60 146
7 मध्य प्रदेश 49 74 134
8 ओडिशा 30 103 133
9 गुजरात 11 96 112
10 तेलंगाना 35 60 95
11 बिहार 25 42 81
12 असम 27 48 78
13 तमिलनाडु 42 31 73
14 झारखंड 10 35 47
15 हरियाणा 9 23 36
16 पंजाब 19 11 30
17 उत्तराखंड 1 17 18
18 हिमाचल प्रदेश 1 16 17
19 त्रिपुरा 15 1 16
20 छत्तीसगढ 10 5 16
21 केरल 12 1 13
22 दिल्ली 4 3 8
23 जम्मू -कश्मीर 2 4 6
24 नगालैंड 0 2 2
25 मेघालय 0 1 1
26 मणिपुर 0 1 1
27 चंडीगढ़ 0 1 1
28 पुदुचेरी 1 0 1
कुल 628 1489 2249

यह जानकारी केंद्रीय रेलवे, सूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा आज लोकसभा में लिखित उत्तर में दी गई।

Share this content:

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *