राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दिखाये स्वच्छता के मार्ग पर चलना जरुरी : प्रतिभा जाधव
हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
आजकल ‘संभालो और संभालकर रखो’ इस भारतीय संस्कृति की जगह ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ इस पाश्चिमात्य संस्कृति ने ली है। इसका नतीजा विलासी वृत्ति बढ़ रही है, इसके कारण अस्वच्छता और कूड़ा-कचरा बढ़ता जा रहा है। स्वच्छता और सुंदर भारत का सपना साकार करना है, तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दिखाये हुए स्वच्छता के मार्ग पर चलना जरुरी है। यह विचार श्रीमती कलावती दत्तात्रय कोतवाल माध्यमिक विद्यालय, हड़पसर की प्रधान अध्यापिका प्रतिभा जाधव ने व्यक्त किये।

पी.एम. शहा फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किये गये राष्ट्रीय स्वच्छता सप्ताह में स्वच्छता जनजागृति रैली के दौरान वे छात्रों को मार्गदर्शन कर रही थीं। इस अवसर पर उपक्रम के संपर्क अध्यापक भाऊसाहेब खरात और सुशीला भोसले उपस्थित थे। ज्ञानप्रबोधिनी इंग्लिश मीडियम स्कूल ससाणेनगर में आयोजित इस मुहिम में विद्यालय की प्रधान अध्यापिका कल्पना त्रिपाठी, संपर्क अध्यापिका योजना जाधव, स्मिता भरणे और कल्पना लुक ने हिस्सा लिया। न्यू इंग्लिश स्कूल ससाणेनगर में आयोजित किये गये स्वच्छता अभियान में पाठशाला की प्रमुख अध्यापिका भानुमती नायडू, प्राथमिक विभाग की प्रधान अध्यापिका श्रेया पत्तार और रूपाली गायकवाड ने हिस्सा लिया।
पी. एम. शहा फाउंडेशन की तरफ से पिछले 13 सालों से पुणे शहर की चुनी हुई 10 पाठशालाओ में साल भर स्वच्छता, शौचालय और पीने का शुद्ध पानी उपक्रम चलाया जाता है। इसमें छात्र स्वच्छता के बारे में क्रियाशील बन जाते हैं, बाद में ये छात्र पाठशाला के आरोग्यदूत का काम करते हैं। यह जानकारी पी. एम. शहा फाउंडेशन के संचालक अॅड. चेतन गांधी ने इस अवसर पर दी। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रा. अरुण फडतरे, रूपाली चव्हाण और रवींद्र कावरे ने किया।
