चुनाव निरीक्षक भीम सिंह ने किया हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र का दौरा

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
विधानसभा आम चुनाव 2024 के तहत 213 हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में चुनाव आयोग द्वारा चुनाव निरीक्षक के रूप में नियुक्त किए गए श्री भीम सिंह (आईएएस) ने हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पुणे नगर निगम के विट्ठल तुपे नाट्यगृह, हड़पसर स्थित चुनाव कार्यालय का 29 नवंबर को भ्रमण करके आर.ओ. कार्यालय एवं स्ट्रांग रूम को भेट दी।
इस अवसर पर यहां चुनाव निर्णय अधिकारी डॉ. स्वप्निल मोरे, जिला समन्वय अधिकारी श्री महेश सुधलकर, सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी श्री नागनाथ भोसले, सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी श्रीमती शैलजा पाटिल, सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी श्री अमोल पवार, नायब तहसीलदार श्रीमती जाई कोंडे के साथ सभी विभागों के नोडल अधिकारी एवं सभी चुनाव कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
उक्त दौरे के दौरान हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के चुनाव कार्यालय के चुनाव निरीक्षक ने सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। विभिन्न कक्षों के नोडल अधिकारियों से संवाद करके चुनाव संबंधी कार्यों के बारे में समीक्षा की। इसके बाद चुनाव निरीक्षक ने चुनाव निर्णय अधिकारी के कार्यालय में नामांकन स्वीकार करने के स्थान का निरीक्षण किया। डाक मतपत्र की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और चुनाव तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही चुनाव निर्णय ऑफिसर, सहायक चुनाव निर्णय ऑफिसर के साथ स्वयं जाकर स्ट्रांग रूम का भी उन्होंने निरीक्षण किया।

इसके साथ ही सामग्री स्थान, वितरण विभाग, स्वीकृति विभाग के सभी कक्षों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान चुनाव निरीक्षक ने चुनाव कार्य का मार्गदर्शन किया तथा कई आवश्यक निर्देश दिये। यह जानकारी 213 हड़सपर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के चुनाव निर्णय अधिकारी डॉ. स्वप्निल मोरे द्वारा दी गई है।