28/06/2025

जीवन में सफल होने का मार्ग है शिक्षा : डॉ. शरद कांदे

IMG-20240412-WA0014

कोंढवा, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
यदि आप किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो शिक्षा महत्वपूर्ण है। आज हम सभी क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देख रहे हैं। इसके पीछे क्रांतिसूर्य ज्योतिबा फुले के शैक्षिक और सामाजिक कार्यों का बड़ा योगदान है। यह विचार ट्रिनिटी पॉलीटेक्निक के प्राचार्य डॉ. शरद कांदे ने व्यक्त किए।

पुणे में स्थित के. जे. इंस्टीट्यूट के ट्रिनिटी पॉलीटेक्निक में क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई, इस अवसर पर क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित करके अभिवादन किया गया, तब वे बोल रहे थे। यहां संस्था के संचालक समीर कल्ला, संस्था के अध्यक्ष कल्याणराव जाधव, प्रा.सचिन घुगे, प्रा. सुहास बोंबले, प्रा.हनुमंत इंगले, प्रा. प्रतिभा चव्हाण, प्रा. प्रतीक्षा सणस, प्रा. वैभव पोमन, सोमनाथ कोंडे, ग्रंथपाल स्वाति मते, अविनाश वाघमारे व अन्य उपस्थित थे।

प्राचार्य डॉ. शरद कांदे ने आगे बोलते हुए कहा कि छात्रों में सामाजिक मूल्यों को विकसित करने और महान समाजसुधारकों के विचारों को अपनाकर समाज में अच्छे नागरिक बनने के उद्देश्य से महान समाज सुधारकों की जयंती का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर उपस्थित छात्रों को संस्था के संचालक समीर कल्ला, संस्था के अध्यक्ष कल्याणराव जाधव व प्रा. सचिन घुगे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक ग्रंथपाल स्वाति मते और आभार प्रदर्शन प्रा. वैभव पोमन ने किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *