01/07/2025

मंडल रेल प्रबंधक, पुणे मंडल, मध्य रेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

IMG-20240126-WA0569

पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

श्रीमती इन्दू दुबे , मंडल रेल प्रबंधक, मध्य रेल, पुणे मंडल ने 75वें गणतंत्र दिवस पर दिनांक 26 जनवरी 2024 को पुणे में ताड़ीवाला रोड स्थित रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। श्रीमती इन्दू दुबे ने समारोह को संबोधित करते हुए सभी रेल कर्मियों, उनके परिवारों और सम्मानित ग्राहकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

IMG-20240126-WA0568-300x200 मंडल रेल प्रबंधक, पुणे मंडल, मध्य रेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

पुणे रेल मंडल के सभी स्टेशनों, डिपो और विभिन्न कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने रेलवे सुरक्षा बल, सिविल डिफेन्स, सेंट जॉन एम्बुलेंस, स्काउट और गाइड दस्ते की परेड का निरीक्षण किया। मंडल सुरक्षा आयुक्त ज्योति मणि ने परेड का संचालन किया। इस अवसर पर डॉग स्क्वॉड ने अचंभित करने वाली आकर्षक प्रस्तुति दी जिसे सभी उपस्थितों ने खूब पसंद किया।

IMG-20240126-WA0563-300x200 मंडल रेल प्रबंधक, पुणे मंडल, मध्य रेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि मंडल अपने यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है I यात्रियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान कराना हमारी प्राथमिकता है I पुणे मंडल पर चल रहे विकास कार्यों को और तेज किया जाएगा। उन्होंने मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।

IMG-20240126-WA0564-300x200 मंडल रेल प्रबंधक, पुणे मंडल, मध्य रेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

इस अवसर पर सांस्कृतिक अकादमी के सहयोग से कर्मचारियों एवं उनके बच्चों द्वारा एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह और मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति इकाई) श्री प्रकाश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त ज्योति मणि के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन श्री विनीश सक्सेना ने किया।

IMG-20240126-WA0565-300x200 मंडल रेल प्रबंधक, पुणे मंडल, मध्य रेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

एक अन्य कार्यक्रम में महिला समाज सेवा संगठन द्वारा संचालित लिटिल एंजल्स स्कूल में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। संगठन की अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान किंडरगार्टन के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। श्रीमती दुबे ने बच्चों को मिठाइयाँ बाँटीं और उपहार दिए।

IMG-20240126-WA0566-300x200 मंडल रेल प्रबंधक, पुणे मंडल, मध्य रेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

गणतंत्र दिवस पर के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने मंडल रेलवे अस्पताल – पुणे के विस्तार की आधारशिला रखकर एक मील का पत्थर स्थापित किया। उन्होंने रेलवे अस्पताल में डायलिसिस यूनिट सहित सभी वार्डों में भर्ती मरीजों से सदिच्छा भेंट कर महिला समाज सेवा संगठन के सदस्यों, अधिकारियों और डॉक्टरों के साथ मरीजों को फल वितरित किए।

यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *