डॉ. उमेश कुमार सिंह को दी अंतिम विदाई

वर्धा, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के हिंदी साहित्य विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उमेश कुमार सिंह को मंगलवार 14 अक्टूबर को स्थानीय सेवाग्राम स्मशान भूमि पर उनके पुत्र धीरेन्द्र कुमार सिंह ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। उनकी आयु 63 वर्ष थी। प्रो. सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और विश्वविद्यालय में अकेले रह रहे थे।‌ उनका परिवार उनके पोते के एडमिशन को लेकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ चला गया था।
वे गत् शुक्रवार को कार्यालय आए थे और उनकी उस दिन रात को परिवार के साथ बातचीत भी हुई थी। सोमवार को जैसे ही प्रशासन को पता चला कि वे कार्यालय नहीं पहुंचे। प्रशासन ने तुरंत इसका संज्ञान लिया। उनका मकान  भीतर से बंद होने के कारण पुलिस को इसकी सूचना दी गई और पुलिस की उपस्थिति में कुंडी निकालकर दरवाजा खोला गया। वे अपने बेड पर मृतावस्था में पाए गये। इसी बीच उनके परिवार को खबर दी गई। उनका पार्थिव शरीर जिला सामान्य अस्पताल में ले जाया गया।
कल सुबह ही उनका बेटा धीरेन्द्र व सुनील तथा पत्नी उर्मिला सिंह वर्धा पहुंचे। अस्पताल में शव विच्छेदन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से पूरा विश्वविद्यालय परिवार शोक-संतप्त है। श्मशान भूमि में शोकसभा में कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे विश्वविद्यालय की अपूरणीय क्षति बताया।
अंतिम संस्कार में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने अपने प्रिय गुरु के अचानक चले जाने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
Please Share ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *