01/07/2025

घर-घर नशामुक्ति अभियान चलाकर नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए : शैलेंद्र बेल्हेकर

Belhekar Raily

घर-घर नशामुक्ति अभियान चलाकर नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए : शैलेंद्र बेल्हेकर

मांजरी, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
स्कूल की छात्रा व महिलाओं पर यौन उत्पीड़न की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ रही हैं, इसका मुख्य कारण है कि युवा पीढ़ी चिंताजनक दर से नशे की आदी होती जा रही है। महिला व बच्चियों की सुरक्षा हेतु व्यसन के आदी युवाओं के मन में निर्माण हुई मानसिक विकार को नष्ट करने के लिए घर-घर नशामुक्ति अभियान चलाकर नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए। यह अपील अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर ने की है।

अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था व ज्ञानप्रबोधिनी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय साडेसतरा नली द्वारा संयुक्त रूप से नवरात्रि पर्व के अवसर पर नारी शक्ति के सम्मान में नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान हेतु रैली का आयोजन किया गया था, तब श्री बेल्हेकर बोल रहे थे। इस अभियान रैली में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नशा मुक्ति का संदेश देते हुए नारे लगाये।
रैली का आयोजन जयश्री तांबोले, स्कूल के विभाग प्रमुख दिलवरसिंह पावरा, ओजस बेल्हेकर, सुदेश काशिद, कल्पना कोल्हे, दिपाली कांबले, वैशाली कुंभारकर, रामदास मावले, सुरेश गवांदे द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *